फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मरने के बाद भी किसी के काम आएं': धमतरी के इन दो लोगों ने की देहदान की घोषणा, जिले में चर्चा; जानें क्या कहा

अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 09:08 PM IST

धमतरी के मनीष राव पावर और संजय गायकवाड़ नाम के दो व्यक्तियों ने एक मिसाल पेश की है। दोनों ने मरणोपरांत देहदान करने का फैसला किया है। जिसकी चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है और लोग इनके निर्णय की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए मृत शरीर बहुत जरूरी होता है। मृत शरीर के माध्यम से ही उन्हें प्रैक्टिस कराई जाती है। लेकिन देहदान के लिए लोग आगे नहीं आते हैं। जिससे मेडिकल के छात्रों को परेशानी भी होती है, वहीं धमतरी शहर के मराठा पारा वार्ड के रहने वाले संजय गायकवाड़ और मनीष राव पावर ने एक मिसाल पेश की है। दोनों ने मरणोपरांत देहदान करने का फैसला किया है। दोनों ने आज शुक्रवार को जिला अस्पताल धमतरी पहुंच कर देहदान करने का घोषणा पत्र भरकर अस्पताल प्रबंधन को सौंपा और कहा है कि उनके मरने के बाद मृत शरीर को शरीर रचना विज्ञान विभाग पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को सौंपा जाएगा। वहीं दोनों के इस पहल की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। मनीष राव और संजय गायकवाड़ ने कहा कि शरीर को जलाने से कोई फायदा नहीं होगा। मृत देह मेडिकल के छात्रों के पढ़ाई के लिए बहुत काम आएगा। आगे कहा कि लोग हमसे प्रेरित होकर वे भी देहदान के लिए आगे आये। ताकि मेडिकल के छात्रों को लाभ मिल सके, मरने के बाद किसी के काम आ जाये, इसलिए देहदान करने का फैसला लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें