फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: धमतरी मंदिरों में नववर्ष पर आस्था का सैलाब, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

अनुज कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 08:24 PM IST

नववर्ष 2026 के पहले दिन, धमतरी शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विशेष रूप से शहर की आराध्य देवी माँ विंध्यवासिनी (बिलाई) माता मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने लायक थी। यहां विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद भोग लगाया गया। जिला सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्त अच्छी कामनाओं के साथ नारियल, फूल और माता का श्रृंगार अर्पण कर रहे थे। श्रद्धालुओं के अनुसार, अन्य दिनों की तुलना में नए वर्ष के अवसर पर मंदिरों में भीड़ काफी अधिक थी। हालांकि, दर्शनार्थियों को माता के दर्शन करने में कोई कठिनाई नहीं हुई और सभी ने आसानी से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने देश, राज्य, शहर और सभी के घरों में सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पंडित विजय शर्मा ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना सुबह 5 बजे ही शुरू हो गई थी और सुबह से ही भक्तों का आना जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि देर रात तक इसी तरह भीड़ रहने की उम्मीद है। आसपास के क्षेत्रों के अलावा, अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। माँ विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा, शहर के अन्य मंदिरों में भी नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने वर्ष 2026 की मंगलमय शुरुआत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तापमान में गिरावट के बावजूद, नागरिकों ने देवी-देवताओं के दर्शन कर अपने वर्ष को बेहतर बनाने की कामना की। मंदिरों में बड़ी संख्या में बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक, सभी नारियल, अगरबत्ती, लड्डू और फल लेकर पहुंचे। स्थानीय दुकानदारों के लिए भी यह दिन काफी शुभ रहा, क्योंकि फूल-माला, नारियल और अगरबत्ती की बिक्री में काफी वृद्धि हुई। आस्था स्थलों पर लोगों का बड़ी संख्या में पहुंचना यह दर्शाता है कि वे वर्ष की शुरुआत शुभ मानते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें