फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LG ने पेश किया अपने-आप साफ होने वाला इयरबड्स, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें

Fri, 04 Oct 2019 04:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

एलजी ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा वायरलेस ब्लूटूथ इयरबड्स पेश किया है जो गंदा होने पर अपने-आप साफ हो जाएगा। दरअसल LG Tone+ में इनबिल्ट अल्ट्रा वायलेट (UV) लाइट केस है जिससे चार्जिंग के दौरान किटाणु अपने आप मर जाते हैं। 

चीन के शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक पर अब राजनीतिक विज्ञापन नहीं दिखेंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक बयान में दी है। TikTok ने कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर पैसे लेकर राजनीतिक विज्ञापन नहीं दिखाएगा, क्योंकि इससे टिकटॉक यूजर्स पसंद नहीं करते। 

अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों के क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख नीतिगत दर में लगातार पांचवीं बार कमी की है। आरबीआई ने इस मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में रेपो दर 25 आधार अंक घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया है, जिससे इस साल रेपो दर में कुल कटौती 135 आधार अंक पहुंच गई है। 

जापान की टोयोटा मोटर कापोर्रेशन की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर चौथी ऐसा कंपनी बन गई है जिसने अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस यानी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना शुरू की है। इससे पहले जनरल मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लेलैंड ने दो महीने पहले वीआरएस शुरू करने के एलान किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें