फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: SIR की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी, रामगोपाल हत्याकांड में सरफराज को फांसी; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Thu, 11 Dec 2025 06:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। वहीं, बहराइच में रामगोपाल हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा सुना दी गई है। आइए, यहां पर गुरुवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।

विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उधर, बहराइच में रामगोपाल हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा सुना दी गई है, जिसमें दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है, साथ ही नौ दोषियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। इसके अलावा, सेना पर विवादित बयान के मामले में आजम खां को कोर्ट से राहत मिल गई है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सपा नेता को दोषमुक्त करार दिया है। यहां पढ़ें यूपी की गुरुवार की बड़ी खबरें-

विज्ञापन

यूपी में एसआईआर की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग से और समय मांगा गया है। इसे अब मंजूर कर दिया गया है। यूपी में अब एसआईआर की सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस संबंध में आयोग को पत्र भेज दिया था। ताकि मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का पुन: सत्यापन कराया जा सके। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

रामगोपाल के हत्यारों को सुनाई गई सजा, सरफराज को फांसी
यूपी के बहराइच में रामगोपाल हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा सुना दी गई है। दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है। जबकि, नौ दोषियों को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। साथ ही एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। घटना 13 अक्तूबर 2024 की है। जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रामगोपाल की हत्या कर दी गई थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

आजम खां को कोर्ट से राहत, सेना पर विवादित बयान में बरी
सेना पर विवादित बयान के मामले में आजम खां को कोर्ट से राहत मिल गई है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सपा नेता को दोषमुक्त करार दिया है। यह मुकदमा भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जून 2017 को सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

नशीले कोडीन कफ सिरप मामला: लखनऊ में तस्करी से जुड़े दो सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को आलमबाग मवैया रोड स्थित टेड़ी पुलिया तिराहे के पास अभिषेक शर्मा और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों फेन्सेडिल कफ सिरप और कोडीन युक्त दवाओं की अवैध तस्करी से जुड़े थे। काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश में टी दबिश दे रही थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन

वाराणसी-गोरखपुर के बीच चलेंगी हाइड्रोजन ट्रेनें और बसें
वाराणसी और गोरखपुर के बीच हाइड्रोजन ट्रेनें चलेंगी। बसें भी चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति- 2024 के तहत आईआईटी बीएचयू और गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घोषित किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें