फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में मुख्यमंत्री योगी ने की मंडलीय समीक्षा बैठक, झारखंड के राज्यपाल के बेटे की शादी में भी पहुंचे

Thu, 11 Dec 2025 06:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बरेली में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। नवदंपती को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
सीएम योगी ने की मंडलीय समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार शाम बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडल के विकास कार्यों की प्रगति जानी। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, जल शक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, बरेली के सांसद, मेयर और विधायक व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन



मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी 

नवदंपती को दिया आशीर्वाद 
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आईवीआरआई मैदान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बरेली एयरपोर्ट से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शहर में करीब दो घंटे तक रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में 12 सौ पुलिसकर्मी लगाए गए थे।  
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को आईवीआरआई ऑडिटोरियम में फोर्स की ब्रीफिंग कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। उन्होंने कहा था कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन एवं अन्य प्रोटोकॉल के पालन के लिए निर्देशित किया गया। 


विज्ञापन

सीएम योगी का काफिला - फोटो : संवाद
शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव 
शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बदलाव किया गया। पुराना बस अड्डा बंद रहा। रोडवेज बसों का संचालन सेटेलाइट से किया गया। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें