फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहफसली खेती कर अधिक लाभ उठाएं : डॉ. विरेंद्र कुमार

मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 02:26 AM IST

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेले में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा से आए डॉ. विरेंद्र कुमार ने किसानों को सहफसली खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि किसान सहफसली खेती से अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने फसल सुरक्षा, कीट, उनके नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विकास खंड परिसर में कृषि विभाग की ओर से बुधवार को विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेले में किसानों को खेती एवं उनके पशुओं के चारे, नस्ल के बारे में भी जानकारी दी गई।
सेवानिवृत्त वैज्ञानिक जगपाल सिंह ने किसानों को बताया कि गन्ने की बुआई, बीज शोधन के बाद ही करनी चाहिए। उन्होंने गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोग, उनके नियंत्रण व तिलहन फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गंगवार ने किसानों को पशुओं के हरे चारे, संतुलित भोजन और उन्नत कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी दी। मेले में किसानों को पानी की बचत हेतु ड्रिप एवं स्प्रिकलर सिंचाई की जानकारी दी गई।
इस मौके पर रविंद्र कुमार, रविंद्र पंवार, विशाल राठी, संजय कुमार, यशपाल सिंह, तैमूर अली राणा, नेत्रपाल, अजय कुमार, जयकुमार और गौरव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें