गौतमबुद्ध नगर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन चल रहा है। शासन प्रशासन के रवैये को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों के नेता रविवार को सिसौली पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।