फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Tue, 01 Mar 2016 07:43 PM IST
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रायपुर (घुंसी) में सोमवार की देरशाम दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर हुए संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा और दोनों तरफ से क्रॉस एनसीआर आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव रायपुर में सोमवार की देरशाम पुराने विवाद को लेकर सितारा बानो और निदा पक्ष के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें निदा और दूसरे पक्ष की तारा को चोटें आई हैं। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पाकर चौकी प्रभारी रामविलास यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भेजवाया। नीमगांव थाने में दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज की गई हैं, जिसमें सितारा बानो ने मुन्ना, पप्पू, शब्बू और मुन्नी को नामजद किया है। जबकि निदा ने नफीस, सद्दाम, तारा और अयूब को नामजद किया हैै। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी नफीस को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं मारपीट के दूसरे मामले में अटवा निवासी रमेश को भी गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें