सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव महेवा में जमीन के विवाद के चलते कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला करते हुए आरोपियों ने दो सगे भाइयों और एक बहन को गंभीर रूप सेे घायल कर दिया। आरोप है कि मामले की सूचना देने के लिए घायल और परिवार वाले पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां लिखा पढ़ी के नाम पर मेडिकल परीक्षण में देरी की गई। इसके बाद घायलों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां इलाज में देरी होने पर परिवार वाले भड़क गए। डाक्टरों के समझाने पर परिवार वाले शांत हुए, तब जाकर इलाज शुरू हो सका।
महेवा गांव निवासी सरवन और गांव के ही संजय आदि के बीच जमीन को लेकर विवाद था। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच नींव भरने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर कुुल्हाड़ी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में सरवन और उसका भाई कल्लू सिर में कुुल्हाड़ी लगने से गंभीर रूप सेे घायल हो गया। वहीं, दोनों भाइयों को बचाने आई उनकी बहन वनटू देवी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को लेकर परिवार वाले पुलिस चौकी पहुंचे और हमला करने वालों संजय, टुन्ने आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।