फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: कानपुर में संक्रमितों की संख्या 14000 पार, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी आए चपेट में

Sun, 30 Aug 2020 06:56 PM IST
शिखा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

देश भर में Corona कहर बरपा रहा है। संक्रमितों की संख्या तो लगातार बढ़ ही रही है साथ ही मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। cabinet minister Satish Mahana कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कानपुर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। कानपुर में संक्रमितों की संख्या 14000 पार कर गई है। वहीं कोरोना में मरने वालों की संख्या 418 पहुंच गई है। शहर में एक्टिव केस 3140 है।

यह भी पढ़ें : यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मंत्री महाना ने ट्विटर के जरिए खुद के पॉजिटिव होने की दी जानकारी
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बुखार होने पर शुक्रवार को कोरोना जांच कराई। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कैबिनेट मंत्री ने ट्विटर के जरिये खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है। चिकित्सकों से सलाह लेने के बाद वह होम क्वारंटीन हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuKanpur

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें