यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी हंसराज बुधवार की रात चारपाई पर चार साल के पुत्र प्रांजल के साथ सो रहे थे। प्रांजल लघुशंका करने के लिए उठा। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया, लेकिन उसे इस बात का पता ही नहीं चला। प्रांजल फिर से पिता के पास चारपाई पर आकर लेट गया। कुछ देर तक तो वो आराम से लेटा रहा, लेकिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे को तड़पता देख घरवालों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें - बाल सुधार गृह नहीं टॉर्चर होम: बच्ची को पीटने वाली बाल अधीक्षिका गिरफ्तार, बेड पर सोते समय दिखाई थी क्रूरता
घर से जाता दिखा सांप
किसी को समझ नहीं आ रहा था कि प्रांजल को आखिर हुआ क्या है। इस दौरान परिवार के लोगों ने इधर उधर देखा, तो एक सांप वहां से जाता दिखाई दिया। तब परिवार वालों को जानकारी हो सकी कि प्रांजल को सांप ने काट लिया है।
ये भी पढ़ें - UP: शिक्षक ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा ऐसा मैसेज, रो पड़ी पत्नी; फिर मिली मौत की खबर