फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या: कार में मिली लाश, अनलॉक दरवाजे और तेज आवाज में बज रहा था म्यूजिक; कॉल डिटेल में मिले 8 नंबर

Fri, 15 Sep 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में व्यापारी की खून से सनी लाश कार में मिली थी। कार के दरवाजे अनलॉक थे और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। पुलिस ने व्यापारी की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें 8 मोबाइल नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
व्यापारी का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मोतीगंज के चावल व्यापारी मनु अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में लगी है। व्यापारी की कॉल डिटेल खंगाली गई है। पुलिस को 8 मोबाइल नंबर मिले हैं। कॉल पर बात करने वालों से पूछताछ होगी। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। मगर, कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के बुढि़या के ताल के पास मंगलवार को चावल व्यापारी मनु अग्रवाल की लाश कार में मिली थी। वह बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी के रहने वाले थे। उनका गला कटा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि परिजन उनके तनाव में होने की बात पुलिस से कह रहे थे। इससे आत्महत्या की भी आशंका जाहिर की गई।

ये भी पढ़ें -  मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कार में चालक सीट पर व्यापारी मृत मिले थे। उनका गला कटा हुआ था। बाएं हाथ में खून से सना चाकू था। खून आगे की सीट पर फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके अलावा कहीं और खून नहीं मिला। दरवाजे और खिड़की पर खून के छींटे नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि घाव गहरा था। गला पूरा कटा हुआ था। ऐसा अमूमन किसी और के गला काटने की वजह से हो सकता है। पुलिस हत्या के बिंदु पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

व्यापारी के एत्मादपुर तक आने के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। कमला नगर के फुटेज में वो अकेले ही नजर आए। कॉल डिटेल में 7-8 नंबर मिले हैं। इनमें एक उनके भाई विष्णु अग्रवाल का था। उन्होंने घटना से कुछ देर पहले फोन किया था। इसके अलावा अन्य व्यापारियों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस अब इन व्यापारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 
विज्ञापन

यह हुई जांच
- पुलिस ने कॉल डिटेल के अलावा व्यापारी का सोशल मीडिया एकाउंट चेक किया।
- व्हाट्स एप कॉल देखे। मगर, घटना वाले दिन कोई कॉल नहीं था।
- गूगल सर्च में एक दवा निकली। यह तनाव की बीमारी से संबंधित थी।
- इसके अलावा मानसिक रोग अस्पताल के स्क्रीन शॉट भी निकले हैं।
- एक फिजियोथैरेपी सेंटर का भी स्क्रीन शॉट लिया गया था। यह मोबाइल की गैलरी में मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें