Chanakya Niti Quotes: किसी की मदद करना एक अच्छा काम माना जाता है। जो व्यक्ति हमेशा दूसरों की मदद के लिए दौड़ता है उसे दुनिया में बहुत सम्मान मिलता है। लेकिन कई बार आप किसी की मदद करना चाहते हैं, लेकिन मदद करने से भी आपकी समस्या हल नहीं होती, कई बार आप किसी की मदद तो करते हैं लेकिन शुक्रिया कहने की बजाय वह आपको ही जिम्मेदार ठहरा देता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में तीन ऐसे लोगों का जिक्र किया है जिनकी आपको कभी भी मदद नहीं करनी चाहिए, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा।
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए और उनकी मदद नहीं करना चाहिए जो दूसरों की भावनाओं का सम्मान नहीं करते, वे दूसरों के साथ अनादर का व्यवहार करते हैं। जिन लोगों के साथ आप रहेंगे उनके बुरे गुण आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि आपको ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि आप तभी प्रगति कर सकते हैं जब आप इन लोगों की संगति से दूर रहेंगे। आइए देखें कि आचार्य चाणक्य क्या कहते हैं।
मूर्ख शिष्य
आचार्य चाणक्य के अनुसार अज्ञानी शिष्य को कितना भी पढ़ाओ, उसे कुछ समझ नहीं आता। किसी अज्ञानी शिष्य पर अपनी ऊर्जा और प्रयास बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। आचार्य चाणक्य ने कहा कि लोग क्या कहते हैं उसके बारे में मत सोचो, ऐसे लोगों से दूर रहो।
लालची व्यक्ति
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लालची व्यक्ति विश्वासपात्र नहीं होते हैं यदि कोई व्यक्ति लालची प्रवृत्ति का हो तो उससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। लोभी व्यक्ति सदैव अपने हित के बारे में सोचता है औऱ लोभ में आकर आपका अहित कर सकता है या आपको धोखा भी दे सकता है। इसलिए समय रहते ऐसे लोगों से दूरी बना लेना ही उचित रहता है।
स्वार्थी व्यक्ति
चाणक्य के अनुसार स्वार्थी व्यक्ति से सदैव दूरी बनार रखनी चाहिए। ये लोग केवल अपने लाभ के बारे में सोचते है। स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए लोगों से रिश्ते बनाकर उनका प्रयोग करते हैं। ऐसे लोगों के कारण आप बिना बुलाई मुसीबत में फंस सकते हैं। ये लोग आपका उपयोग अपने हित के लिए करके किनारा कर लेते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सदा दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।