फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Jayanti 2024: गीता जयंती पर बनेगा खास संयोग, जानिए तिथि और महत्व

Mon, 09 Dec 2024 03:09 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Geeta Jayanti 2024: महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी के दिन बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव से गीता जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन
गीता जयंती 2024: 11 दिसंबर को गीता जयंती पर वरियान, रवि और भद्रवास योग का निर्माण होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Geeta Jayanti 2024: 11 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी है। मोक्षदा एकादशी पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के युद्ध के दौरान गीता का उपदेश दिया था। तभी से हर वर्ष मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता में लिखी गई बातें श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद है। ये एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी उत्पत्ति स्वंय श्रीकृष्ण के श्रीमुख से हुई है। मोक्षदा एकादशी पर गीता का पाठ करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-संपन्नता आती है। मार्गशीर्ष का महीना भगवान कृष्ण का प्रिय माह है। गीता जयंती पर भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं गीता जयंती का महत्व, शुभ योग और पूजा विधि। 

विज्ञापन


गीता जयंती तिथि 2024
 द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने मोक्षदा एकादशी पर अर्जुन को मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाने वाली गीता का उपदेश दिया था।इसलिए इस तिथि को गीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी 11 दिसंबर को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की शुरुआत 11 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट से होगी और इसका समापन 12 दिसंबर को रात 01 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार गीता जंयती 11 दिसंबर को मनाई जाएगी। 

Mokshada Ekadashi 2024: दिसंबर में कब रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी व्रत ? यहां जानें तिथि और पूजा मुहूर्त
विज्ञापन


गीता जयंती पर शुभ योग 
हिंदू धर्म श्रीमद्भागवत गीता को बहुत ही पवित्र ग्रंथ माना गया है। गीता में धर्म, कर्म, नीति, सफलता, सुख और जीवन के सूत्र छुपे हुए हैं इसलिए गीता के पठन-पाठन से जीवन की हर समस्या का हल प्राप्त किया जा सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष गीता जयंती पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। 11 दिसंबर को गीता जयंती पर वरियान, रवि और भद्रवास योग का निर्माण होगा। इन शुभ योगों में भगवान विष्णु की पूजा और गीता का पाठ करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। 

Mahakumbh 2025: जानें किन दो ग्रहों की स्थिति से किया जाता है महाकुंभ के स्थान का चयन
विज्ञापन


गीता जयंती का महत्व
हिंदू धर्म में गाय, गंगा और गीता का विशेष स्थान होता है। भगवान श्रीकृष्ण के मुख से प्रकट हुई गीता को सभी वेदों और उपनिषदों का सार कहा जाता है। श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के मैदान में इस दिन अर्जुन को मनुष्य का जीवन सार्थक बनाने वाली गीता का उपदेश दिया था। गीता का ज्ञान व्यक्ति को दुःख, क्रोध, लोभ व अज्ञानता के दलदल से बाहर निकालने के लिए प्रेरित करता है। सत्य, दया, प्रेम और सत्कर्म को अपने जीवन में धारण करने वाला प्राणी ही मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। गीता जयंती पर श्रीमद्भागवत गीता का पाठ और भगवान कृष्ण की विशेष रूप से पूजा-आराधना करनी चाहिए। 

11 दिसंबर को गीता जयंती, जानिए भगवद्गीता का महत्व और महाभारत युद्ध से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
 वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें