फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज, इलेक्ट्रिक बस से कुचलकर युवक की मौत; बीयर की 200 पेटियां बरामद

Wed, 11 Nov 2026 05:26 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की 11 नवंबर 2026 की प्रमुख खबरें। रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ, घुमारवीं में बस हादसे में युवक की मौत, हाटकोटी में 50 ग्राम चिट्टा बरामद, पंडोह में बीयर की 200 पेटियां जब्त और शिक्षा विभाग के 675 अधिकारियों को पदोन्नति। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मेले, शिक्षा, पर्यटन और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। रामपुर में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया, जबकि घुमारवीं में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के 675 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दी और शिमला में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 
विज्ञापन
Trending Videos

रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को रामपुर बुशहर में विधिवत शुभारंभ हो गया। पाटबंगला मैदान में आयोजित चार दिवसीय मेले का उद्घाटन राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने किन्नौरी मार्केट का रिबन काटकर शुभारंभ किया और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा
बिलासपुर जिले के घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जंगलबैरी से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 

हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की डिटेक्शन सेल रोहड़ू ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हाटकोटी के नजदीक गलू में एक नेपाली युवक को करीब 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुब्बल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

पंडोह में बीयर की 200 पेटियां बरामद
मंडी जिले में पुलिस ने अवैध रूप से बीयर की खेप ले जा रहे एक महिंद्रा वाहन को पकड़कर 200 पेटियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पंडोह के पास 7 मील क्षेत्र में तड़के करीब तीन बजे नाकाबंदी और वाहनों की जांच के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद बीयर की पेटियों पर 'For Sale in Punjab' का मार्का लगा हुआ था। वाहन चालक बीयर के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

दिवाली पर मुख्यमंत्री सुक्खू की शिक्षकों को बड़ी सौगात
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने विभाग के कुल 675 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले से लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

शिमला के होटलों में 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
मैदानी इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच पर्यटकों का रुख हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ओर बढ़ने लगा है। नवंबर में सुहावना मौसम, ठंडी हवाएं और दिन में खिल रही धूप सैलानियों को आकर्षित कर रही है। शिमला की सड़कों, मालरोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। कई सैलानी प्रदूषित शहरों की भागदौड़ से दूर पहाड़ों में सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें