फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमृतसर में घर के बाहर मिला ग्रेनेड और थार के लिए सनी देओल ने लिखा सिफारिशी पत्र ... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Fri, 13 Aug 2021 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले गुरदासपुर लोकसभा हलके के सांसद और बॉलीवुड स्टार सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सांसद सनी देओल ने सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू को ‘थार’ गाड़ी जल्द डिलीवर करने के लिए महिंद्रा फोर व्हीलर के डीलर को सिफारिश पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में घर के सामने कूड़े के ढेर में एक बमनुमा चीज मिलने से सनसनी फैल गई। इसे ग्रेनेड बताया जा रहा है। रंजीत एवेन्यू अमृतसर के पॉश इलाकों में शामिल है। वहीं पंजाब में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। 17 जुलाई के बाद लगातार मरीजों की संख्या कम होती गई। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब: अमृतसर के पॉश इलाके में घर के बाहर कूड़े के ढेर से मिला ग्रेनेड, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में घर के सामने कूड़े के ढेर में एक बमनुमा चीज मिलने से सनसनी फैल गई। इसे ग्रेनेड बताया जा रहा है। रंजीत एवेन्यू अमृतसर के पॉश इलाकों में शामिल है।   पढ़ें विस्तृत खबर..

'थार' पर रार: सांसद सनी देओल ने विधायक को कार की जल्द डिलीवरी के लिए की सिफारिश, अपने-पराये सबने कसा तंज 
अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले गुरदासपुर लोकसभा हलके के सांसद और बॉलीवुड स्टार सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सांसद सनी देओल ने सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू को ‘थार’ गाड़ी जल्द डिलीवर करने के लिए महिंद्रा फोर व्हीलर के डीलर को सिफारिश पत्र भेजा है।  पढ़ें विस्तृत खबर..
विज्ञापन


पंजाब में हादसा: मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में धमाका 12 मजदूर झुलसे, एक गंभीर
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर खन्ना साइड पंजाब फोर्जिंग एंड एग्रो इंडस्ट्री में गुरुवार रात करीब 12:30 बजे धमाका हो गया। इससे भट्ठी पर काम कर रहे करीब 12 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें विस्तृत खबर..

सावधानी है जरूरी: कोरोना की तीसरी लहर की तरफ पंजाब, बढ़ने लगा संक्रमण, पटियाला में तीन छात्र पॉजिटिव मिले 
पंजाब में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। 17 जुलाई के बाद लगातार मरीजों की संख्या कम होती गई। नौ अगस्त को सबसे कम 31 केस आए लेकिन 11 अगस्त को पहली बार संक्रमितों की संख्या 100 के पार 107 जा पहुंची। अच्छी बात यह है कि मृत्युदर को लेकर राज्य में हालात काबू में है। पढ़ें विस्तृत खबर..

सम्मान समारोह: ओलपिंक खिलाड़ियों पर पंजाब सरकार की धनवर्षा, हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बने एसपी
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार जल्द ही पदक विजेताओं को नौकरी प्रदान करने के तौर-तरीकों पर काम करेगी। इसके लिए उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव को अंतिम निर्णय लेने से पहले मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर देखने को कहा। पढ़ें विस्तृत खबर..
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें