फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हादसा: मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी में धमाका 12 मजदूर झुलसे, एक गंभीर

Fri, 13 Aug 2021 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

फैक्टरी के मालिक संदीप ने बताया कि हादसा रात उस समय हुआ जब भट्ठी पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक ही भट्ठी में उबाल आ गया और पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। 
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ की फैक्टरी में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर खन्ना साइड पंजाब फोर्जिंग एंड एग्रो इंडस्ट्री में गुरुवार रात करीब 12:30 बजे धमाका हो गया। इससे भट्ठी पर काम कर रहे करीब 12 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


फैक्टरी के मालिक संदीप ने बताया कि हादसा रात उस समय हुआ जब भट्ठी पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक ही भट्ठी में उबाल आ गया और पिघलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। सूचना मिलने पर तुरंत उन्होंने सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं हादसा होने के बाद सारा मलबा भट्ठी से निकल कर बाहर आ गया और क्रेन भी टूट गई। 

घटनास्थल पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) जगजीत सिंह जल्ला, मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ प्रेम सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) जगजीत सिंह जल्ला ने कहा कि कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के साथ तकनीकी टीम को भी मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान लेने भी एक टीम डीएमसी गई है। जिसका भी कसूर होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें