कर्क राशि
साल 2022 में शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होने से कर्क राशि के जातकों पर इसका प्रभाव शुभ नहीं होगा। आर्थिक परेशानियां बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी और बिजनेस में छोटी-मोटी कठिनाइयों का सामना करने को मिल सकता है। निवेश संबंधी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूर है। बिना सोचे-समझें कहीं भी निवेश करना आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। कोई नया कार्य जल्दी में शुरू न करें हानि उठानी पड़ सकती है।