फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchak In December 2024 : दिसंबर माह में मृत्यु पंचक, 5 दिन न करें ये गलतियां

Thu, 05 Dec 2024 12:23 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mrityu Panchak Niyam: साल के आखिरी महीने में पांच दिन बेहद अशुभ रहने वाले हैं। इन दिनों में पंचक लग जाएगा। कहा जाता है कि इन पांच दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
मृत्यु पंचक नियम - फोटो : amar ujala
Jyotish Shastra mein Panchak Ka Arth: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं। साल के आखिरी महीने में पांच दिन बेहद अशुभ रहने वाले हैं। इन दिनों में पंचक लग जाएगा। कहा जाता है कि इन पांच दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
पंचक महीने का पांचवा दिन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये पांच दिन बेहद शुभ माने जाते हैं। दिसंबर माह में पंचक 7 दिसंबर से प्रारंभ होकर 11 दिसंबर को समाप्त होगा। यह साल का आखिरी पंचक है और इसे अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन पड़ने वाली पंचक तिथि अशुभ मानी जाती है। इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है। इस अवधि में दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। आइए जानते हैं पंचक के दिनों में क्या नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 


 वार्षिक राशिफल 2025 
 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 4
मृत्यु पंचक नियम - फोटो : freepik
पंचक क्या है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार नक्षत्रों को तत्व माना गया है। इसमें कुछ नक्षत्रों को शुभ और कुछ को अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शततारका, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती का संयोग अशुभ माना जाता है। नक्षत्रों की इस स्थिति को पंचक कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
मृत्यु पंचक नियम - फोटो : amar ujala
दिसंबर माह में पंचक कब है?
दिसंबर माह में पंचक 7 दिसंबर 2024 को प्रातः  5:07 बजे शुरू होगा और 11 दिसंबर को प्रातः 11:48 बजे समाप्त होगा। शनिवार से प्रारंभ होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। मृत्यु पंचक पर बुरी शक्तियों का प्रभुत्व है जिसके कारण व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से कष्ट होता है।
विज्ञापन

4 of 4
मृत्यु पंचक नियम - फोटो : freepik
पंचक के दिन क्या न करें
  • पंचक के दिन कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। 
  • पंचक के दिन घर में कोई भी नया काम नहीं करना चाहिए, इससे घर में वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है। 
  • पंचक के दिनों में दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। दक्षिण दिशा यम की दिशा है। 
  • पंचक के दिन नई चीजें न खरीदें, नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
  • पंचक के दिनों में विवाहित स्त्री को अपने मायके या ससुराल नहीं जाना चाहिए। इस दौरान यात्रा कष्टकारी हो सकती है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें