तुलसी पूजा
हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। वैसे तो हमेशा ही तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन खरमास में तुलसी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए इस माह प्रतिदन नियमपूर्वक प्रातः और संध्याकाल में तुलसी के पौधे में दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।