Calendar 2022 Festivals And Holidays List In 2022: आज से नववर्ष 2022 का शुभारंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल 2022 की शुरुआत पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हुई है। साल 2022 का पहला दिन ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ। साल 2022 के पहले महीने की 14 तारीख को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। फिर इसके बाद बसंत पंचमी का पर्व, 01 मार्च को महाशिवरात्रि, 18 मार्च को होली, 02 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो जाएगी, फिर 2 अगस्त को नाग पंचमी, 11 अगस्त को रक्षाबंधन, 19 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व आएगा। 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि और नया हिंदू नवर्ष आरंभ हो जाएगा। 05 अक्तूबर को दशहरा और 24 अक्तूबर 2022 को दीपावली का त्योहार आएगा, जबकि छठ पूजा 30 अक्तूबर को होगी। साल 2022 में चार ग्रहण भी लगेगा जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होगा। वहीं अगर ग्रहों की चाल के बारे में बात करें तो साल 2022 में शनि, गुरु, राहु-केतु और मंगल जैसे बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया और मनुष्यों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2022 तक कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और साल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त और खास तिथियां कब-कब हैं।
| साल 2022 के प्रमुख त्योहार और तारीखें |
| 14 जनवरी |
मकर संक्रंति/ पोंगल |
| 5 फरवरी |
बसंत पंचमी |
| 1 मार्च |
महाशिवरात्रि |
| 18 मार्च |
होली |
| 2 अप्रैल |
चैत्र नवरात्रि |
| 10 अप्रैल |
राम नवमी |
| 3 मई |
अक्षय तृतीया |
| 2 अगस्त |
नाग पंचमी |
| 11 अगस्त |
रक्षा बंधन |
| 19 अगस्त |
जन्माष्टमी |
| 31 अगस्त |
गणेश चतुर्थी |
| 26 सितंबर |
शरद नवरात्रि |
| 5 अक्टूबर |
दशहरा |
| 13 अक्टूबर |
करवा चौथ |
| 23 अक्टूबर |
धनतेरस |
| 24 अक्टूबर |
दिवाली |
| 30 अक्टूबर |
छठ पूजा |