फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 30 Oct 2021 06:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा : महापंचायत आज, हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद, टिकैत रहेंगे शामिल
जोया रोड स्थित जोई के मैदान में शनिवार को भाकियू टिकैत गुट की किसान महापंचायत होगी। हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत हुंकार भरेंगे। महापंचायत में मंडल भर के हजारों किसान शामिल होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
चुनाव 2022: उत्तराखंड में आज चुनावी अभियान का आगाज करेंगे अमित शाह, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने जनसभा की तैयारी पूरी कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
Tikri Border - फोटो : Amar Ujala
टीकरी बॉर्डर पर तनाव: रात को पुलिस रास्ता खोलने लगी तो जेसीबी के आगे लेटे किसान, बोले- नहीं देंगे रास्ता, भारी पुलिस बल तैनात
हरियाणा के बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर से एक तरफ की एक लेन का रास्ता खोलने के लिए शुक्रवार देर रात चल रहे पुलिस के प्रयासों के दौरान कुछ किसानों ने हंगामा कर दिया। जैसे ही दिल्ली पुलिस ने आखिरी बैरिकेडिंग लेयर हटाई तो आंदोलनकारी विरोध पर उतर आए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
CM yogi visit: आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आएंगे। उनके यहां दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचने की संभावना है। वह यहां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्यन खान। - फोटो : PTI
क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: आज जेल से रिहा होगा आर्यन खान, समय पर नहीं पहुंचा था कोर्ट का आदेश
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान जमानत मिलने के बावजूद शुक्रवार को भी घर नहीं जा सका। कोर्ट का आदेश मिलने में देरी से रिहाई की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाईं। अब आज यानि शनिवार को आर्यन की रिहाई हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें