वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई। बाद में इसे और बढ़ाया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 29 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है।
आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...
देश में खास
1. मुस्लिम आरक्षण पर महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी और बढ़ी जब पूर्व सीएम देंवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं है। शिवसेना स्पष्ट करे कि क्या वह संविधान के खिलाफ जाकर इसे मंजूरी देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर