Aquarius Horoscope 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह को स्वजनों के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र हो या घर परिवार किसी भी समस्या को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद से काम लें। सप्ताह की शुरुआत में निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी घर-परिवार से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन मन अशान्त और चिंतित रहेगा। किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। हालांकि समस्याओं के घने बादल के बीच किसी इष्ट-मित्र की मदद सूर्य के किरण के समान साबित होगी, जो आपकी मुश्किलों को बहुत हद तक कम करने का काम करेगी। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और किसी प्रकार दिखावा करने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मुश्किल समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाई की तरह खड़ा रहेगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा।
उपाय : शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तल का दिया जलाएं। सुंदरकांड का प्रतिदिन पाठ करें।