फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 09 January 2022: रविवार को तीन राशि के लोगों को मिल सकता है शुभ समाचार, कुंभ-मीन राशि के लोग रहें थोड़ा सतर्क

Sun, 09 Jan 2022 08:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय नजर आएंगे और जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जिन लोगों ने अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेने का सोचा है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने बजट की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसीलिए अपने बढे़ खर्चों पर लगाम लगाकर अपने बजट में बढ़ोतरी करनी होगी। सायंकाल के समय आज आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका दिन बेहतर रहेगा, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यभार अधिक सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज धर्म कर्म के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आज आपका अपने पिताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है और ऊपर से आप उसमें कुछ लापरवाही भी कर देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही बाद में कोई बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। आज आपको अपने भाइयों से किसी भी बहसबाजी को लंबा नहीं खींचना है, नहीं तो वह आपके रिश्तों में दरार डलवा सकती है। संतान पक्ष का रुझान सामाजिक कार्यों की ओर बढ़ने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको ऑफिस में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं और उन्हें अपने व्यापार में लागू भी कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप लोगों की छोटी मोटी बातों को गले लगाना व ना सुनना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका मूड खराब हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों का आपसी विवाद भी सुलझ जाएगा। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हे आप पूरी करते नजर आएंगे। आज आपको कुछ धन संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद भी लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन कार्य क्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन उनसे आज आप घबराइए नहीं व हिम्मत से काम लेंगे, जिसके कारण आप उन पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन भागदौड़ व मेहनत अधिक होने के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। आज आपको नौकरी कर रहे जातकों को भी अपने सीनियर से शाबाशी मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज यदि आपके जीवन साथी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो, तो बाहर के खाने पान से परहेज रखें, नहीं तो वह समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके बेहतर परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, जिसके कारण परिवार के सदस्य  प्रसन्न रहेंगे व उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आप किसी से उधार लेने के लिए सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए। यदि आपने अपने परिवार के लोगों से कुछ सीखा था, तो आपको उसका लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी से अपने प्रेम का इजहार नहीं किया है, तो वह कर सकते हैं और उन्हें आज अपने परिवार के सदस्यों द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप की प्रगति में बाधा पड़ सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके साहस में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके शत्रु भी आपके तेज से नष्ट होंगे और आपकी प्रगति के मार्ग में बाधाओं से आपको मुक्ति मिलेगी। कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन इन सबके बीच आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह चल रही थी,तो आज वह सिर उठा सकती है, जिसके कारण थोड़ा परेशान अवश्य रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें छोड़कर आगे बढ़ना होगा।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी, लेकिन राजनीति से जुड़े जातकों को आज सावधान रहना होगा, तभी वह अपने जीवन में तरक्की कर पाएंगे अन्यथा उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने किसी परिचित के मिलने से आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन सायंकाल के समय आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाएं पार्टनर के साथ मिलकर बनाएंगे, जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा, लेकिन आज आपको अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन जोड़कर रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपने भविष्य को सफल कर पाएंगे। आज आपको किसी भी निर्णय को किसी भी सदस्य के बहकावे में आकर नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो उसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहे। यदि भाइयों से आपका कोई विरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय किसी पुराने मित्र के मिलने से आज मुलाकात होगी। 

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको अपनों के द्वारा ही दी गई होंगी, जिनके कारण आज आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा, लेकिन आप उन्हे दूर करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ परिणाम सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन की प्रसन्नता बढे़गी, लेकिन विद्यार्थियों को शिक्षा में एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपका अपने किसी आस-पड़ोस के व्यक्ति से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको घर अथवा व्यवसाय सभी जगह कोई न कोई खुशखबरी अवश्य सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपको उनसे सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसी सूचना भी प्राप्त हो सकती है। आज यदि आप अपने भाई बहन के द्वारा किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें भी आपको आज लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें