तुला राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर कर रहे शुक्र कई तरह के मिले-जुले फल प्रदान करेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर विजय तो प्राप्त कर लेंगे, लेकिन कहीं ना कहीं परिवार के सदस्यों से मतभेद गहरा सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।