Venus Transit 2024: शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से शुभ योगों का निर्माण हुआ है जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिलने के योग हैं। आने वाले दिनों में इन राशियों को भाग्य का अच्छा साथ और धन की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
1 of 5
मकर राशि में शुक्रदेव ने किया प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर सभी राशियों के जातकों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। दिसंबर माह के शुरू होने के साथ सुंदरता, आकर्षण, धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों को जहां एक तरफ लाभ मिलने की संभावना है वहीं कुछ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से शुभ योगों का निर्माण हुआ है जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा मिलने के योग हैं। आने वाले दिनों में इन राशियों को भाग्य का अच्छा साथ और धन की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ आने वाले कुछ दिनों में प्राप्त होंगे।
शुक्र का मकर राशि में गोचर होने से मेष राशि वालों को नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का मकर राशि में गोचर शुभफलदायी रहने वाला है। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। अगर आपका कहीं से कोई धन रुका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जिसमें आपको प्रमोशन और वेतन में अच्छा खासा इजाफे का प्रस्ताव होगा। शुक्र के गोचर से आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छा इजाफा होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों कोई नई डील करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
3 of 5
अधूरे पड़े कार्यो में सफलता प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में शुक्र का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। शुक्र जब तक मकर राशि में रहेंगे तब तक कन्या राशि के जातकों को तमाम तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपने ऊपर काफी धन को खर्च कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। नौकरी के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा होगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। अधूरे पड़े कार्यो में सफलता प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
4 of 5
शुक्र के गोचर के दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में हुआ है और आपकी कुंडली में शुक्रदेव पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। करियर में आपको अपनी मेहतन के कारण काफी कुछ हासिल होगा। जीवन में सुख, शांति और सपन्नता रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कंधों पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। जहां पर आपके काम की सराहना होगी। लाभ प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। शुक्र के गोचर के दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही लाभकारी सिद्ध साबित होगा। इस दौरान आपको कोई ऐसी शुभ सूचना सुनने को मिल जाएगी जिससे आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अचानक से आपको कहीं से धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में योजनाएं फलीभूत होने के आसार हैं, जिसका इंतजार आपको लंबे समय था।