फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 03 Dec 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
03 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह दिन मनोरंजन से भरपूर है जहाँ आप खुल कर जीना चाहते हैं। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता हैं कि आपको अपना सोलमेट मिल जाए। दोस्त या प्रेमी के साथ लॉग ड्राइव या घूमने जाने की आपकी लालसा पूरी होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कुछ रोमांटिक मोमेंट भी आपकी प्रतीक्षा में हैं। आप अपने पंखों को खोल कर उड़ना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिल की बातें दिल ही जाने और जाने न कोई, लेकिन आपके मामले में ऐसा नहीं हैं क्योंकि आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज कुछ लोग आपके जीवन में समस्या पैदा कर सकते है लेकिन अपने प्रियजनों की मदद से सब कुछ सही हो जायेगा। जहाँ तक प्रेम संबंधों की बात है आप रोमांचक और मनोरंजक महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई ज़रूरी निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है। अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज हर चीज़ आपको आकर्षित और प्रभावित कर रही है। इस सुनहरे चरण को अपने साथी और परिवार के साथ मनाएं। यात्रा की योजना के रद्द होने से आप दोनों परेशान हो सकते हैं ऐसे में अपने मूड को ठीक करने के लिए आप साथ में भोजन बना या मूवी देख सकते हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  बिजी कार्यक्रम के कारण आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है। आपको घर और कार्य में संतुलन बनाये रखना होगा। जीवन के बगीचे में अगर प्रेम के फूल चाहिए तो आपको अपनी इस बगिया को अपने प्यार और विश्वास से सींचना चाहिए।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  निजी मामले और परिवार आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं। आप और आपके लव के बीच कुछ चीज़ों को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इस समय लक पूरी तरह से आपके साथ हैं जहाँ आपको काम में सफलता मिलेगी वहीं रिश्तेदार भी आपके सहयोग के लिए तैयार हैं। आपके पार्टनर के लिए तो आपका आकर्षण और करिश्मा ही काफी है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यह समय इश्क़ के लिए बेहतरीन नहीं है। प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। बॉस या अधिकारी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आपका भाग्य पलटने वाला है। किसी की तरफ आकर्षण महसूस कर रहे हैं तो इजहार करने में देरी न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रोमेंटिक डिनर की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें