फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल के राशि परिवर्तन से खत्म होंगी परेशानियां, इन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा अच्छा अवसर

Wed, 22 Jan 2025 03:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

रक्त और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह 21 जनवरी 2025 को नीच राशि कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में मंगल की नीचता खत्म होने से कुछ राशि वालों अच्छा लाभ मिल सकता है।  
विज्ञापन
1 of 4
मंगल गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला
भूमिपुत्र और ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगलदेव अब अपनी नीच राशि कर्क की यात्रा को समाप्त करके बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल एक राशि में करीब 40 से 45 दिनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल बीते दिन 21 जनवरी को वक्री अवस्था में रहते हुए कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल के नीच राशि में गोचर होने से कुछ राशि वालों को पिछले कई दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मंगल के मिथुन राशि में आते ही कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। मंगल के मिथुन राशि में आने से कुछ राशि वालों की किस्मत का साथ मिल सकता है। मंगल की नीचता खत्म होने से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो गया है। 
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के अब अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। मंगल की नीचता खत्म होने से वृषभ राशि के लोगों को अच्छा खासा लाभ मिलने के योग हैं। धन-दौलत पाने की इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथियों का भरपूर साथ मिलेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

08 फरवरी को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों के ऊपर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मंगल का कर्क से मिथुन राशि में वक्री अवस्था में गोचर सिंह राशि वालों को खास फायदा होने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों को भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी लाभ आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाओं में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में साथी संग अच्छा प्यार बरकरार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Trigrahi Yog 2025: सूर्य-बुध और शनि की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि के लोग रहें सावधान


 
विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
मंगल ग्रह की नीचता खत्म होने से तुला राशि के जातकों की परेशानियां अब खत्म होने लगेगी। कार्यों में सफलताएं मिलनी शुरू होंगी। मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश आपके नवम भाव में होगा जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं उन्हे नई नौकरी मिल सकती है। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता रहेगी। धन कमाने के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Mangal Gochar 2025: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें