Dhanu Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों को साल के पहले महीने में अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। इस माह में आपके पास काम ज्यादा औ समय कम रहेगा। ऐसे में आपको जहां अपनी खुशियों को पाने के लिए समय के कीमती पल चुराने होंगे, वहीं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों को सोच-समझकर खर्च करना होगा। माह की शुरुआत से ही आप पर तमाम तरह के खर्च आ गिरेंगे। इस दौरान आफिस में भी अपने टारगेट पूरा करने को लेकर मन में बोझ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपका बॉस आपके अच्छे काम की तारीफ नहीं करता है तो इससे हताश या निराश न हों, क्योंकि आपके परिश्रम या योग्यता को कोई चौथी निगाह जरूर कहीं न कहीं देख रही है, जिसका आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझ कर कोई फैसला करें और कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों से एक बार सलाह अवश्य ले लें। माह के मध्य में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। इस दौरान आप पर परिवार से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको अपने प्रेम संबंधों में भी बड़ी सावधानी के साथ पींग बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। वैवाहिक रिश्ते में मधुरता और सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी न करें।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं।