Horoscope 2022 : नया साल 2022 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और नई चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा। हम सभी जानते हैं कि साल 2021 और उसके पहले का साल यानी 2020 कोरोना महामारी के रूप में देश- दुनिया के लोगों के लिए संकट लेकर आया। इस महामारी के चलते आम आदमी से लेकर खास आदमी तक के जीवन को बुरी तरफ प्रभावित किया।
नया साल 2022 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आया है। सभी यह सोचते हैं कि बीते साल जो हमारे काम अधूरे रह गए हैं, वे आने वाले नए साल में जरूर पूरे हों। नए साल पर करियर में एक नया मुकाम हासिल हो, जीवन में पैसे से संबंधित सभी तरह की बाधाएं आने वाले साल में न रहें और अपनों का प्यार नए साल में मिलता रहे ऐसी उम्मीदें रखते हैं। हम सभी लोगों के मन में आने वाले नए साल में नौकरी, बिजनेस, धन-दौलत, ऐशोआराम, शिक्षा, प्यार और सेहत कैसा रहेगा, इस बात को जानने की उत्सुकता हमेशा रहती है।
इन सभी सवालों के जवाब को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से वार्षिक राशिफल की मदद ली जाती है। वार्षिक राशिफल (Varshik Rashifal 2022)में आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी की जाती है, जिसमें जातकों की राशि के आधार पर नया वर्ष उनके लिए क्या संकेत दे रहा है जैसे कि- नए वर्ष में करियर कैसा रहेगा ? वित्तीय मामलों में आपके पास पैसे आएंगे या खर्च का बोझ बढ़ेगा? ग्रहों की चाल से आपका भाग्योदय होगा कि नहीं? लव लाइफ में रोमांस रहेगा या फिर परेशानी? परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार कैसा होगा?
वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी हमें बता रहे हैं कि सभी 12 राशियों के लिए नया वर्ष 2022 कैसा रहने वाला होगा?