24 फरवरी 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल सीधी चाल से चलने वाले हैं। यानी मंगल ग्रह मिथुन राशि में रहते हुए मार्गी चाल से चलने वाले हैं। अभी मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, अब 21 जनवरी 2025 को सुबह 09:37 बजे वक्री चाल चलते बुध की राशि मिथुन में मंगल गोचर करेंगे और 2 अप्रैल तक यहीं गोचर करेंगे। 24 फरवरी 2025 को मंगल ग्रह मिथुन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे और मार्गी होते हुए 3 अप्रैल 2025 को फिर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करने के अलावा समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलने के संकेत हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। मंगल आपके राशि से तीसरे भाव में सीधी चाल से चलने जा रहे हैं। मंगल के तीसरे भाव में गोचर करने आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार के सदस्यों का साथ मिलता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होंगे। नवम भाव भाग्य का भाग्य होगा। ऐसे में तुला राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। इस दौरान जो लोग यात्रा कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना आपके लिए शुभ साबित होगा। मंगल ग्रह का मार्गी होना आपकी कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर होगा। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है। आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अतिरिक्त धन प्राप्ति के योग हैं। नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी।