Guru Margi 2025: 4 फरवरी 2025 से देवगुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी हो रहे हैं। गुरु वृषभ राशि में रहते हुए मार्गी होकर भ्रमण करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मार्गी और वक्री होने का विशेष महत्व होता है। जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो इसका मतलब आगे की ओर चलने से और जब ग्रह वक्री होता है तो पीछे की ओर चलने से होता है। इस साल गुरु का गोचर और चाल में बदलाव का विशेष महत्व होगा क्योंकि साल 2025 में गुरु तीन बार अपनी राशि बदलेंगे। गुरु के तीन बार राशि बदलने से गुरु अतिचारी होंगे। गुरु के अतिचारी होने से गुरु तीन गुणा तेजी से चलेंगे। देवगुरु बृहस्पति का साल 2025 में राशि परिवर्तन पहली बार 15 मई को होगा जब वह वृषभ से मिथुन राशि में आएंगे। फिर 19 अक्तूबर को धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। कर्क राशि में गुरु रहते हुए 12 नवंबर 2025 को वक्री हो जाएंगे और वक्री होते हैं 04 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के 4 फरवरी से मार्गी होने से जिन लोगों की कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी होगी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। कार्यो में सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा होगा।
वृषभ राशि
गुरु का मार्गी होने वृषभ राशि के जातकों के लिए एक साथ कई तरह की खुशियां लाएगा। स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन लाभ के अच्छे संकेत मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना मिलाजुला साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए खुशियों की प्राप्ति होगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की मदद आपको मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना कुछ ज्यादा सतर्क रहने का समय है। आपकी परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तभी सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना वरदान साबित हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग भी बन रहा है।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
गुरु का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को कर्जो से मुक्ति दिला सकता है। इसके अलावा व्यापार में लाभ के अच्छे मौके और नौकरी में प्रमोशन के योग भी हैं।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। सेहत संबंधी परेशानियों के मुक्ति मिलेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। पुराने वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
गुरु के मार्गी होने से आपके जीवन में चली आ रही धन से संबंधी परेशानियां अब दूर होंगी। मन में सकारात्म्क विचार आएंगे। अचानक से धन लाभ मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु होते हैं। ऐसे में गुरु का वक्री से मार्गी होना इस राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह की खुशियां दिला सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। पुराानी समस्याएं हल होंगी।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना अच्छा संकेत है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। कानूनी वाद-विवाद का निपटारा होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। खर्चों में कमी आएगी।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना अच्छा कहा जा सकता है। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नई योजनाएं कामयाब होंगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम कई दिनों से रूके हुए थे वह अब पूरे होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ संकेत है। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको अच्छा रिर्टन हासिल होगा। लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे।