फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 10 December 2021: इन चार राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा शुक्रवार का दिन, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी सफलता

Fri, 10 Dec 2021 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके करियर के लिए कुछ तरक्की लेकर आएगा। आज आप यदि नौकरी में कार्यरत है, तो आपको पदोन्नति मिल सकती है व नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। आज यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अत्यधिक भावुक होने से बचना होगा, नहीं तो कोई आपकी इस भावुकता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज किसी साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के सदस्यों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं।

मेष राशिफल 2022 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए मान सम्मान भरा रहेगा। आज यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन किया जा सकता है। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन फंसने के पूरे चांस हैं। आज आपको मान व प्रतिष्ठा का भी पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। 

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी। यदि आपने उसमें लापरवाही की, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। यदि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट होता है, तो आपको उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी है। आज आपको व्यवसाय में कम धन लाभ मिलने के कारण कुछ मानसिक तनाव रहेगा, जिसके कारण आपका व्यवहार भी रुखा रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से अपनी संतान की कुछ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से ही हल निकालने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि आज आपके प्रतिद्वंदी भी आपको यदि कोई सलाह मशवरा दे, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे,  जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप अपने व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ के मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल 2022

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने प्रेम का इजहार अपने साथी से नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं, उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।

कन्या राशिफल 2022

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको किसी दूसरे के कामों में दखलअंदाजी उतनी ही करनी होगी, जितनी सही हो, अपने काम छोड़कर किसी के काम में दखलअंदाजी ना करें। संतान की तरक्की देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको उच्चाधिकारियों व माता-पिता की कृपा से कोई ऐसी प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसकी इच्छा आप लंबे समय से कर रहे थे, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज आप अपने किसी मित्र को धन उधार देंगे, तो वह आपसे धोखा कर सकता है, जिसके कारण आपका वह धन समाप्त हो सकता है, इसलिए आपको धन का लेनदेन करने से पहले सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशिफल 2022

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज आपके घर परिवार में भी कुछ खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे। आज आप यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

धनु राशिफल 2022

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे और आपके मन में खुशी बनी रहेगी। यदि भाइयों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी अच्छी से निपट सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य के जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दे सकती है। आज आप अपनी संतान को यदि विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशिफल 2022

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में होने वाली हानि को लाभ में बदल पाने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें पहचानना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप किसी वाहन की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें