फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 06 December 2021: इन चार राशि के लोग सोमवार के दिन रहें थोड़ा संभलकर, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 06 Dec 2021 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022



विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित भी होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय  होगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा और कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

मेष राशिफल 2022 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई परेशानी भरा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आज आप किसी निवेश को करेंगे, तो वह आपके लिए सामान्य लाभ देगा, इसलिए आज ज्यादा धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ को मिलने के कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी को कोई ऐसी बात ना कह दें, जिसके कारण आपको भविष्य में परेशानी हो, इसलिए आज आपको किसी को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आज यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने खोने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला कुछ आगे के लिए टाल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मुझसे विशेष मुद्दे पर बातचीत करने जा सकते हैं।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे अपने किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में चार चांद लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज खुशहाली आएगी, लेकिन यदि आप रुपए पैसे का लेनदेन किसी से करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको नुकसान ही उठाना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं घूमने फिरने जाने की तैयारी में है, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।

सिंह राशिफल 2022

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने भाई से सलाह मशवरा लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

कन्या राशिफल 2022

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में जो प्रयास किए जाएंगे, वह आपको बेहतर लाभ अवश्य देंगे। यदि आज आपका अपने घर परिवार अथवा नौकरी में किसी अधिकारी से कोई वाद विवाद हो,तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वही आपको आज मान सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आपके रिश्तें खराब हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे अवसर अवसर आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों के द्वारा आसानी से मंजूरी दी सकती है।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको कुछ पुराने वाद विवादों से छुटकारा मिलेगा। यदि आपकी नौकरी में अपने किसी साथी से आपकी कोई अनबन चल रही है,तो आज वह समाप्त होगा, लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व सायंकाल के समय अपने परिजनों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 2022

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय के कुछ गुप्त व ईर्षालु साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारियों को उनके शत्रु उनके खिलाफ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें उनको सतर्क रहकर मामले को सुलझाना होगा। यदि आज आप किसी महिला मित्र को धन उधार देंगे, तो आपका वह फंस सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आज आपका यदि आपके किसी विरोधी से कोई मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको बोलने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो वह विरोधी आपके खिलाफ कोई नई प्लानिंग कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जो लोग राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे,  कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। यदि आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शासन द्वारा भी आज आपको सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल 2022

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हो, तो आज आप उसे उतार सकते हैं। जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार भेंट किया जा सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन अधिकारियों के कारण उसने अपना सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमे भाग्य का भाग साथ मिलेगा।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें