फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 02 January 2022: इन चार राशि वालों के पूरे हो सकते हैं अधूरे कार्य, धन लाभ होने के भी संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 02 Jan 2022 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में चार चांद लगेंगे। आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण समाज में एक अच्छी छवि बनेंगी, जिसके कारण लोग आपके मित्र बनने की चेष्टा रखेंगे। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान को आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते देखकर प्रसन्न होंगे। आज जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी से अपने मन की कुछ इच्छाओं को साझा करेंगे, जिन्हें जीवनसाथी समझेंगे और उन्हें कुछ सलाह भी अवश्य देंगे। यदि आप आज अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही बयां करें, नहीं तो भविष्य में आपके धन कोष में कमी आ सकती है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ रोमांचक पल भी व्यतीत करेंगे। नवविवाहित लोगों को आज वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ भरपूर मिलेगा।

4 of 13
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसके लिए आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके फिक्स डिपाजिट अथवा किसी सोसाइटी या बीमा पॉलिसी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपने अपना धन किसी को उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने मन में आए आईडिया को तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी वह लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने वह किसी से साझा किए, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। यदि व्यवसाय में भी कुछ परेशानियां चली आ रही थी, तो आज आपको उनसे भी निजात मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज यदि आपके कुछ पुराने गिले-शिकवे हैं, तो आप उन्हें दूर करने में सफल रहेगे आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं वह आपके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं।


विज्ञापन

6 of 13
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए यदि किसी बैंक व संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशा हो सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी रखें। आज व्यापार में भी आपको किसी से सलाह मशवरा करके किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो वह आपके उस कार्य को पूरे न करने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने किसी परिजन के घर मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
kanya rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको उनकी वाणी के कारण मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिसके कारण उनके राजनीति की दिशा में जो प्रयास है, वह भी फलीभूत होंगे।  आज आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरे करते नजर आएंगे।

8 of 13
libra horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार में आ रही समस्याओं को सुलझाने में ही सारा दिन व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आज आपकी माताजी भी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपके ऊपर कुछ पुरानी देनदारी है, तो आज आप उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको कुछ मौसमी बीमारी चपेट में ले सकती हैं, जैसे सिर दर्द, बुखार आदि इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा।

9 of 13
 वृश्चिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको यह सब अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपके ऊपर धन का संकट आ सकता है, इसलिए आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी बचत करके रखना बेहतर रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिलेगा, तो से गिले-शिकवे दूर होंगे।

10 of 13
Dhanu Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज आपके भाई बहनों की ओर से आपके पिताजी को कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विदेशियों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। संतान को तरक्की करते देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

11 of 13
Makar Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज आप अपने घर में कुछ सुकून के पल व्यतीत करेंगे, क्योंकि यदि लंबे समय से कोई समस्या आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे और अपने घर में कुछ समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज अचानक से परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज जीवनसाथी की मदद से समाप्त होगी।

12 of 13
Aquarius Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन जो लोग किसी नए कारोबार को करने जा रहे हैं, उनके लिए बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको इसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आज आपके व्यापार के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपके पिताजी आपसे कोई बात कहे, तो उसे चुप रहकर सुनना ही बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज आपको अपने व्यापार में अचानक से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिसके कारण आप अपने कुछ धन से रुकी हुई समस्याओं को पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बरतना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जो किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं, इसलिए आज आप सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज  एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें