Lucky Rashi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक आने वाले नए साल में कुछ राशियां बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगी। इन राशि के लोगों को जीवन का हर एक सुख मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
साल 2025 में ये राशियां रहेंगी सबसे भाग्यशाली
- फोटो : अमर उजाला
Lucky Zodiac Signs In 2025: हर किसी को अब नए साल का बेसब्री से इंतजार है। सभी लोगों की यह इच्छा जरूर होती है कि जीवन में हर साल उसे अच्छी सफलता, धन-दौलत, ऐशोआराम और मान-सम्मान मिलता रहे। हर बार नया साल शुरू होने से पहले लोगों के मन में यह उत्सुकता होती है कि आने वाला नया साल उनके लिए क्या खास लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की चाल की गणना करते हुए वार्षिक राशिफल तैयार किया जाता है जिसके आधार पर वर्षफल की गणना होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाले साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसमें प्रमुख रूप से शनि, गुरु और राहु-केतु हैं। इन प्रमुख ग्रहों की चाल का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हुए साल की कुछ भाग्यशाली राशियों के बारे जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं साल 2025 की कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
वृषभ राशि
वैदिक शास्त्र की गणना के मुताबिक आने वाला नया साल वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। साल 2025 में इस राशि के जातकों को हर तरह की कामयाबी मिलेगी। धन-दौलत में बढ़ोतरी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ पूरे साल मिलेगा। साल के दौरान कई बार शुभ सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी। नया साल आते ही धन संबंधी परेशानियां दूर होती जाएंगी और लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला साल खुशियों से भरपूर रहेगा। इस राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की मेहरबानी पूरे साल बनी रहेगी। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी और जो कार्य बार-बार असफल हो रहे थे वह साल 2025 शुरू होने के साथ ही कामयाबी मिलती रहेगी। किस्मत का पूरा साथ सालभर मिलता रहेगा। आत्मविश्वास, मान-सम्मान और जीवन में कई के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे, जिससे आने वाला साल में पुराने के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर साबित होगी।
4 of 6
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नया साल कामयाबियों से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया और मन पूरे साल प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद और वाहन का सुख मिलेगा। आपके अधूरे सपने साल 2025 में जरूर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए और शानदार मौके मिलेंगे। कारोबार में लगातार मुनाफा और अच्छी उपलब्धियां मिलती रहेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा और भोगविलास की वस्तुओं का आनंद उठाने का साल है।
विज्ञापन
5 of 6
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 शानदार और कई तरह की उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। आने वाला साल 2025 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बदलाव और पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में रहेगा। मन प्रसन्न और परिवार में खुशियां लगातार आती रहेंगी। सेहत के लिहाज से साल 2025 अच्छा रहेगा। यह साल आपके लिए अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने का रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए साल 2025 अच्छा और कामयाबियों से भरपूर रहेगा। इस वर्ष आपको मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहतन का फल मिलेगा। करियर-कारोबार में लगातार एक के बाद एक कामयाबियां हासिल होती रहेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और मानसिक शांति में इजाफा होगा। नई नौकरी के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। साल की भाग्यशाली राशियों में मीन राशि एक होगी।