फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2024: नवपंचम राजयोग से इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Thu, 28 Nov 2024 12:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Navpancham Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह अपने-अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। इन प्रभावों के आधार पर व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि और शुभ-अशुभ घटनाएं होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Navpancham Rajyog 2024 - फोटो : अमर उजाला
Navpancham Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह अपने-अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। इन प्रभावों के आधार पर व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि और शुभ-अशुभ घटनाएं होती हैं। इस दौरान शुक्र के प्रभाव को बेहद खास जाता है, क्योंकि वह भौतिक सुख-सुविधा और विलासिता के कारक है। कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक का जीवन सुख-शांति, कला और धन-वैभव से भरा होता है। वहीं अरुण ग्रह के प्रभाव को भी महत्वपूर्ण माना गया है। इसे यूरेनस भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार 2 दिसंबर रात 8 बजकर 10 मिनट पर दैत्यों के गुरु शुक्र और अरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे। उनके इस एंगल से नवपंचम राजयोग बनेगा, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Navpancham Rajyog 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
नवपंचम राजयोग वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ है। इस समय आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में जमकर लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नवपंचम राजयोग आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। रिश्तों में विश्वास और मिठास का संचार संभव है।
विज्ञापन

3 of 4
Navpancham Rajyog 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
यह योग आपके लिए लाभदायक है। इस समय आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेगा। आप अपने करियर में कुछ बड़ा हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन

4 of 4
Navpancham Rajyog 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लिए नवपंचम राजयोग अति शुभ है। नौकरी में मनचाहा पद मिल सकता है। यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो परिणाम पक्ष में आएंगे। इस समय आपको निवेश का बड़ा लाभ मिलेगा, जिससे सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। करियर की बात करें तो लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें