फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nakshatra Parivartan 2024: गुरु ग्रह ने किया रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, मालामाल होंगे इन राशियों के जातक

Tue, 03 Dec 2024 01:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Nakshatra Gochar:  ग्रहों का नक्षत्र और राशि परिवर्तन मानव जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। दिसंबर माह में कई ग्रहों ने गोचर किया है। उसी क्रम में बीती 28 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति भी रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु ग्रह 10 अप्रैल तक रोहिणी नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे। गुरु ग्रह के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ विशेष राशियों पर उनकी विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  
विज्ञापन
1 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Guru Grah Ka Nakshatra Parivartan in Hindi: ग्रहों का नक्षत्र और राशि परिवर्तन मानव जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। दिसंबर माह में कई ग्रहों ने गोचर किया है। उसी क्रम में बीती 28 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति भी रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। गुरु ग्रह 10 अप्रैल तक रोहिणी नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे।  गुरु गृह एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। इसके साथ वह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस का प्रभाव प्रत्येक राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। गुरु ग्रह चंद्रमा के नक्षत्र यानी रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। 
देवगुरु बृहस्पति ने 28 नवंबर को दोपहर 01: 10 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है और यह 10 अप्रैल 2025 सायं 07: 50 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेगा और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा। गुरु ग्रह के इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे करियर, शिक्षा, वित्तीय स्थिति और पारिवारिक संबंधों में बदलाव आने की संभावना है। कुछ विशेष राशियों पर उनकी विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 


 वार्षिक राशिफल 2025 
 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
गुरु ग्रह कर्क राशि के नवम भाव यानी भाग्य स्थान का स्वामी है। नक्षत्र गोचर के दौरान गुरु ग्रह एकादश भाव में विराजमान है। यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपके काफी समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको आय के नए साधन प्राप्त होने की उम्मीद है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि कोई जातक नई नौकरी की तलाश में है तो मौका अनुकूल है। परिवार के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
गुरु ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के बाद सिंह राशि के द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वेतन वृद्धि के योग भी नजर आ रहे हैं। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। इसी के साथ समाज में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के बाद गुरु ग्रह धनु राशि के छठे भाव में स्थित हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धनलाभ की संभावना है। नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आप धन संचय भी कर पाएंगे जो आपके भविष्य के लिए काम आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। 
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें