फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: मकर राशि में प्रवेश हुए शुक्रदेव, इन तीन राशियों के चमकेंगे भाग्य

Tue, 03 Dec 2024 12:31 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2024 का अंत बेहद शुभ योग व बड़े ग्रह गोचर के साथ हो रहा है, जिसका लाभ जातकों को नववर्ष तक मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2024 का समापन बड़े ग्रह गोचर के साथ हो रहा है, जिसका लाभ जातकों को नववर्ष तक मिलेगा। बता दें साल के आखिरी माह दिसंबर की शुरुआत ही धन, संपत्ति, यश, और लग्जरी का कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह के गोचर से हो चुकी है। पंचांग के अनुसार शुक्रदेव 2 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उनका यह गोचर सभी राशियों को अच्छे व बूरे फल प्रदान करेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ हो सकता है। इन जातकों को नौकरी, व्यापार, घर-परिवार और करियर में सफलता हासिल हो सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी है। शुक्र के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। इस दौरान व्यापारी वर्ग को धन लाभ की प्राप्ति संभव है। युवा जातकों की बात करें तो मनचाही नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार जो लोग ऑनलाइन काम कर रहे है, उन्हें प्रमोशन या किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शुक्र का गोचर कन्या राशि के लिए बेहद शुभ है। सभी रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला अब हल होने की कगार पर है। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। नौकरी के बेहतरीन मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
यह गोचर मीन राशि वालों के लिए बेहद खास है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार इस गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें