फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Griha Pravesh Muhurat 2025: साल 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त, जानिए शास्त्रानुसार इसके नियम

Tue, 31 Dec 2024 02:48 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2025 के गृह प्रवेश मुहूर्त को लेकर हर कोई उत्सुक है, क्योंकि यह निर्णय न केवल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बल्कि पारिवारिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार भी महत्वपूर्ण होता है। आइए, जानते हैं कि 2025 में गृह प्रवेश के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं...
विज्ञापन
1 of 10
गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : Amar Ujala
Griha Pravesh Muhurta 2025: गृह प्रवेश हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण और पवित्र क्षण होता है। यह केवल एक नई छत के नीचे बसने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय का आरंभ भी होता है। भारतीय संस्कृति में गृह प्रवेश को बेहद शुभ माना गया है और इसके लिए सही मुहूर्त और विधि-विधान का पालन करना अनिवार्य माना जाता है। ऐसा करने से नए घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

साल 2025 के गृह प्रवेश मुहूर्त को लेकर हर कोई उत्सुक है, क्योंकि यह निर्णय न केवल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बल्कि पारिवारिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार भी महत्वपूर्ण होता है। आइए, इस लेख में जानें कि 2025 में गृह प्रवेश के लिए कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं...
विज्ञापन

2 of 10
फरवरी में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
गृह प्रवेश मुहूर्त 2025
 
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
फरवरी 6, बृहस्पतिवार 22:53 07:06, फरवरी 07
फरवरी 7, शुक्रवार  07:06  07:05, फरवरी 08
फरवरी 8,  शनिवार  07:05  18:07
फरवरी 14, शुक्रवार 23:09 06:59, फरवरी 15 
फरवरी 15, शनिवार 06:59  23:52 
फरवरी 17, सोमवार 06:58  04:53, फरवरी 18
विज्ञापन

3 of 10
मार्च में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
मार्च 1, शनिवार 11:22  06:45, मार्च 02
मार्च 5, बुधवार 01:08  06:41, मार्च 06
मार्च 6, बृहस्पतिवार 06:41  10:50 
मार्च 14, शुक्रवार 24:23 06:31, मार्च 15
मार्च 15, शनिवार  06:31  08:54

4 of 10
अप्रैल में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
अप्रैल 30, बुधवार 05:41 14:12 


शनि गोचर 2025
 
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 
विज्ञापन

5 of 10
मई में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
मई 1, बृहस्पतिवार 11:23  14:21 
मई 7, बुधवार 30:17 05:35, मई 08
मई 8, बृहस्पतिवार 05:35  24:29 
मई 9, शुक्रवार  12:09 05:33, मई 10
मई 10, शनिवार   05:33   17:29
मई 14, बुधवार  05:31  11:47
मई 17, शनिवार  17:44  05:29, मई 18
मई 22, बृहस्पतिवार  17:47  05:26, मई 23
मई 23, शुक्रवार  05:26  22:29 
मई 28, बुधवार 05:25  12:29, मई 29
विज्ञापन

6 of 10
जून में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
जून 4, बुधवार   23:54 03:35, जून 05
जून 6, शुक्रवार 06:34  04:47, जून 07
विज्ञापन

7 of 10
अक्तूबर में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
अक्तूबर 23, बृहस्पतिवार 04:51 06:28, अक्तूबर 24
अक्तूबर 24, शुक्रवार 06:28  01:19, अक्तूबर 25
अक्तूबर 29, बुधवार    06:31 09:23 

8 of 10
नवंबर में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
नवंबर 3, सोमवार  06:34  02:05, नवंबर 04
नवंबर 6, बृहस्पतिवार 03:28  06:37, नवंबर 07
नवंबर 7, शुक्रवार  06:37  06:38, नवंबर 08
नवंबर 8, शनिवार 06:38    07:32
नवंबर 14, शुक्रवार  21:20 06:44, नवंबर 15
नवंबर 15, शनिवार   06:44   23:34
नवंबर 24, सोमवार   21:53  06:52, नवंबर 25
नवंबर 29, शनिवार   02:22    06:56, नवंबर 30

9 of 10
दिसंबर में गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 - फोटो : amar ujala
दिनांक आरंभ काल समाप्ति काल
दिसंबर 1, सोमवार 06:56  19:01
दिसंबर 5, शुक्रवार  06:59  07:00, दिसंबर 06
दिसंबर 6, शनिवार 07:00    08:48 
विज्ञापन

10 of 10
गृह प्रवेश के नियम - फोटो : Adobe
गृह प्रवेश के लिए शास्त्रानुसार नियम
  • शास्त्रों के अनुसार, माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ महीने गृह प्रवेश के लिए सबसे शुभ माने गए हैं।
  • चातुर्मास (आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन) के दौरान गृह प्रवेश वर्जित होता है, क्योंकि इस समय भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवता शयन करते हैं। इसके अलावा, पौष माह को भी गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना गया है।
  • मंगलवार को छोड़कर अन्य दिनों में गृह प्रवेश किया जा सकता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार को भी गृह प्रवेश वर्जित माना जाता है।
  • अमावस्या और पूर्णिमा को छोड़कर शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथियां गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी जाती हैं।
  • गृह प्रवेश स्थिर लग्न में करना चाहिए। इस समय आपके जन्म नक्षत्र के अनुसार, सूर्य की स्थिति यदि पंचम स्थान में हो तो अशुभ, अष्टम में शुभ, नवम में अशुभ और षष्ठम में शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें