लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। यदि प्रेम जीवन की बात की जाए, तो उसमें आपको अपने रूठे हुए प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम की भावना रहेगी। इसका अच्छा फल आपको अपने दांपत्य जीवन में मिलेगा। जीवन साथी से आपके नजदीकी बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान के लिए चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में दिन अनुकूल नहीं है, जो लोग दांपत्य जीवनजी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें आज के दिन को सामान्य तरीके से बताने का प्रयास करना चाहिए और यदि रिश्ते में कोई तनाव है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा। काम के सिलसिले में आपको परिवार के किसी बुजुर्ग से सलाह लेकर काम करना सही रहेगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में सफलता रहेगी। कुछ लोगों को प्रेम विवाह करने में सफलता मिल सकती है। आज वह अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में भी बहुत बढ़िया दिन रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी आज के दिन को इंजॉय करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन बेहतर रहेगा।