फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2021: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 02 Dec 2021 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आनंद भरा रहेगा। साथी के साथ प्रगाढ़ संबंध स्थापित होंगे।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में प्यार और रोमांस का भाव देखने को मिल सकता है। साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य है। हालांकि प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद आएगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में आनंद आएगा। साथी के साथ अगर रिश्ते खराब चल रहे हैं तो उसमें सुधार देखा जाएगा। गृहस्थ जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन के दिन थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। प्रियतम के साथ प्यारभरी बातें होंगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के लिए आज दिन थोड़ा भारी है। हालांकि जीवनसाथी के किसी भी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में साथ को आपके प्यार पर शक हो सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्यार में रिश्ते सामान्य बनेंगे। लेकिन प्रियतम को आपके प्यार पर भरोसा होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनाव के साथ गुजरेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। दोनों साथ में किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। प्रियतम आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन आपकी प्राथमिकता होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। प्यारभरी बातें होंगी। आप अपने रिश्ते को खुलकर एंजॉय करेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन के लिए आनंदपूर्ण बीतेगा। रिश्ते को लेकर आप गंभीर दिखाई देंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान सामान्य है। हालांकि जीवनसाथी आपके परिवार वालों को लेकर कुछ बात कर सकता है। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में बड़ा आनंद आएगा। हालांकि किसी बात को लेकर साथी आपसे नाराज हो सकता है। उनकी नाराजगी को हल्के में न लें। वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें