फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और कर्क समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 09 Feb 2025 06:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 फरवरी 2025 का राशिफल....
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक पंचांग- 09 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 09 February:
आज का दिन सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन थोड़ा सतर्क रहना होगा। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको यदि लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको बिजनेस के लिए लोगों पर भरोसा करना होगा, लेकिन आप किसी पर अंधा भरोसा ना करें। भाई-बहनों से आपकी कोई खटपट हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको नौकरी में मनमुताबिक काम मिलने से आप उन्हे आसानी से पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह बेहतर रहेंगे। आपको अपनी अनावश्यक खर्चो को करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के सहयोगियों की किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई समस्या थी, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। एक साथ आपको कई काम हाथ लगेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।  आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रहेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आपको अपने धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की आदत बढ़िया रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। परिवार में आपको अपने पिताजी से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो लोग अपने व्यवसाय को बाहर ले जाने की कोशिश में लगे हैं, उनकी यह कोशिश कामयाब रहेगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी कला में निखार आएगा। लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी तरह का कोई जोखिम लेने से बचें। आपका कोई नुकसान होने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे।
 

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
तुला राशि के जातकों को धन संबंधित मामलों में ढील बिल्कुल नहीं देनी है। आपको बिजनेस में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपने पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी, तो उसमें आप पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए घर के खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत दिलाएगा। आपकी सुख-सुविधा बढ़ेंगी। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोग लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कहासुनी हो सकती है। आप अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे।
 

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप कहीं वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए काम को करने की आप योजना बनाएंगे, लेकिन आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपका कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी संतान किसी कोर्स की तैयारी में लग सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा और उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें। किसी नए वाहन की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर साथियों से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी के प्रति मन में द्वेष की भावना न रखें। यदि कोई समस्या आपको लगी हुई थी, तो आप उसमें ढील ना दें। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जीवन साथी से आपके कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं।

Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): फरवरी का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें