फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग के बनने से इन पांच राशि वालों को मिल सकता है अच्छा फायदा

Sat, 08 Feb 2025 05:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

फरवरी के मध्य में तीन प्रमुख ग्रह सूर्य, शनि और बुध एक ही राशि में रहते हुए त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि 11 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध का त्रिग्रही योग बनेगा। - फोटो : अमर उजाला
Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के योग का निर्माण होता है। समय-समय पर सभी ग्रह किसी न किसी राशि में प्रवेश करते हैं जहां पर पहले से ही अन्य ग्रह विराजमान होते हैं। इस तरह से दो या दो से अधिक ग्रह जब किसी एक राशि में रहते हैं तो युति का निर्माण होता है। कुछ इसी तरह की युति फरवरी माह में बनने जा रही है। फरवरी के मध्य में तीन प्रमुख ग्रह सूर्य, शनि और बुध एक ही राशि में रहते हुए त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि 11 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। फिर 12 फरवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जिसमें सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में पहले से विराजमान हैं। इस तरह से कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध का त्रिग्रही योग बनेगा। त्रिग्रही योग से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हे सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग से किन-किन राशियों को फायदा मिलेगा। 

Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): फरवरी का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष दर्जा प्राप्त करने में कामयाब होंगे। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नए अवसरों का लाभ उठाने में आपको कामयाबी मिलेगी। 

Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह ने किया धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशिवालो को करियर में मिलेगी तरक्की

विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
फरवरी माह में बना त्रिग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभ दिलाने वाला साबित होगा। जो लोग नौकरी की खोज में उन्हे इस माह सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ के प्राप्त करने के योग हैं। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए बुध-सूर्य और शनि के द्वारा बना त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जो लोग सरकारी सेवा के क्षेत्र में उन्हे नया अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगा। करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बना किसी वरदान से कम नहीं है। कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को अचानक से लाभ के योग बन रहा है। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हे नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। मान-सम्मान और तरक्की के योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्राप्त करने के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें