फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को मिलेंगे बेहतरीन अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 12 Dec 2024 07:40 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 दिसंबर का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 12 दिसंबर 2024 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 12 दिसंबर का राशिफल...
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आप परोपकार के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। आप अपने कामों को लेकर यदि किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो वह आपके कामों को लटका सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आज आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको पूरी तवज्जो देंगे और आपके प्रमोशन की बात को भी आगे कर सकते हैं। यदि आपने किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके बॉस कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद दे सकते हैं। आप अपनी जॉब में भी चेंज करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजना बनाकर करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरी हो सकती हैं। सहयोगी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में यदि आपने इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचा है, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके कुछ नए विरोधी हो सकते हैं, जो आपको समस्या देंगे। आप अपनी किसी पारिवारिक समस्या को बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। आप शान-शौकत की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान के आने से आप खुश रहेंगे। परिवार में एकजुटता नजर आएगी। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में किसी परिजन से कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढे़ं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। यदि आपने कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो वह आपको समस्या दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत पर ध्यान देना होगा। संतान के करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आप किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। किसी काम को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपने शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट का सोचा है, तो उसके लिए आप किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें। घर परिवार में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपको थोड़ी टेंशन तो देगी, लेकिन आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से सलाह लेनी पड़ेगी। बिजनेस में आपकी किसी पुरानी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप कामों को करने में काफी जल्दबाजी दिखाएंगे। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें