फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 09 Jan 2024 07:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
9 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
अभी आपका हर काम पूरा हो रहा है क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में है। अभी हुआ आर्थिक लाभ घर की मरम्मत या नवीनीकरण में उपयोग होगा। आप उन कामों का सामना कर सकते हैं तो आपके लिए चुनौतीपूर्ण और नए हैं। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
आपके ग्रह बता रहे है कि आज अचानक दिनचर्या परिवर्तन या निमन्त्रण की संभावना है। घरेलु मुद्दे भी चिंता का विषय हो सकते है, किंतु परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
नेटवर्किंग इस समय समझदारी भरी रणनीति है। सुनिश्चित करें कि कौन आपका मित्र है और कौन दुश्मन। सौभाग्य से आपको उन चिंताओं से मुक्ति मिलेगी जो आपको परेशान कर रही हैं।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके कैरियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। धन सम्बन्धी मामले आज आपको परेशान करेंगे। न मामलों से उबरने के लिए आपको किसी सलाह या मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आप इस समय आर्थिक हानि से गुजर रहे हैं लेकिन हैरान न हों यह केवल अस्थायी हैं। पैसे का अन्य स्त्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। जहाँ आप हैं वहीँ अपने लिए खुशियों को तलाशें, किन्तु बुराईयों से बचें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और सफलता आपको ही मिलेगी। आज कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय है। जीवन के हर तरह के संघर्ष से मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अभी आप खुद को दूसरों से अलग महसूस कर सकते हैं क्योंकि आप किसी नुकसान का सामना कर रहे हैं। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सोचसमझ कर खर्च करें, धोखाधड़ी और झूठे वादों से बचें और सावधान रहें। 
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
सपने आशाजनक दृष्टिकोण दिखाते हैं इसलिए उन्हें लिखना लाभदायक हो सकता है। कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। 
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें