फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 02-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:22 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: धूमधाम से निकाली गई बाबा की निशान यात्रा

प्राचीन खेड़ा मित्र मंडल ने अस्पताल रोड से खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली। और पढ़ें

09:05 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: कृषि प्रसार कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक

पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र व क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को कृषि संबंधी जानकारी दी गई। और पढ़ें

08:52 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: लखवाड़ बांध परियोजना की पीएमओ से निगरानी का किया स्वागत

लखवाड़ बांध श्रम सहकारी समिति ने बांध परियोजना की प्रधानमंत्री कार्यालय से निगरानी किए जाने का स्वागत किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर की खरीदारी

महाशिवरात्रि पर्व से शुरू हुए बाढ़वाला मेले के तीसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने न सिर्फ मेले का लुत्फ उठाया बल्कि जमकर खरीदारी भी की। और पढ़ें

08:15 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: रोशन नेगी बने पछवादून गढ़वाला सभा के नए अध्यक्ष

पछवादून गढ़वाला सभा की दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा भवन में एक बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:05 PM, 02-Mar-2025

VIDEO : उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025...बोक्सा जनजाति के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025...बोक्सा जनजाति के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां और पढ़ें

08:04 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: गैर इरादतन हत्या के मामले में वारंटी समेत तीन गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने ड्रग तस्करी, गैर इरादतन हत्या और चोरी के अलग-अलग मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:02 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: ब्रह्मज्ञान के महत्व के बारे में बताया

जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। और पढ़ें

07:46 PM, 02-Mar-2025

VIDEO : उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 में हुई ऐपण कला प्रतियोगिता

उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 में हुई ऐपण कला प्रतियोगिता और पढ़ें

07:45 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: जजरेड की पहाड़ी से बार-बार सड़क पर आ रहा मलबा बना मुसीबत

कालसी मोटर मार्ग पर स्थित जजरेड की पहाड़ियों से पत्थर व मलबा गिरने का क्रम जारी है। और पढ़ें

07:43 PM, 02-Mar-2025

VIDEO : होली मिलन समारोह...कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने धूमधाम से मनाया उत्सव, दी पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति

होली मिलन समारोह...कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने धूमधाम से मनाया उत्सव, दी पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति और पढ़ें

07:39 PM, 02-Mar-2025

VIDEO : क्षेत्रवाद के बयान पर बवाल...यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

क्षेत्रवाद के बयान पर बवाल...यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका और पढ़ें

07:37 PM, 02-Mar-2025

VIDEO : राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन...अहमदाबाद आईआईएम के निदेशक ने रखे अपने विचार

राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन...अहमदाबाद आईआईएम के निदेशक ने रखे अपने विचार और पढ़ें

07:30 PM, 02-Mar-2025

VIDEO : विकासनगर में दुपहिया वाहन चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

विकासनगर में दुपहिया वाहन चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार और पढ़ें

07:21 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की पहचान

संस्कृति विभाग की ओर से स्वरांजलि संगीत विद्यालय में गुरु शिष्य परंपरा के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:07 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: पशुपालन को आर्थिक मजबूती का माध्यम बनाएं महिलाएं

राजकीय डेयरी फार्म में ग्राम्य विकास विभाग व पशुपालन विभाग के सहयोग से चल रहे 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। और पढ़ें

06:49 PM, 02-Mar-2025

Dehradun News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने विकासनगर में सिलसिलेवार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:05 PM, 02-Mar-2025

Chamoli Avalanche: रेस्क्यू अभियान पूरा, लापता चारों श्रमिकों के शव मिले, आठ हुई मृतकों की संख्या, 46 सुरक्षित

Chamoli Avalanche: माणा के पास शुक्रवार तड़के भारी हिमस्खलन हुआ। जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने शुक्रवार सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू किया। और पढ़ें

02:52 PM, 02-Mar-2025

Chamoli Avalanche: घायलों ने जुबानी भयावह मंजर की कहानी...बर्फ का तूफान आया और कंटेनरों को बहाकर ले गया

Uttarakhand Badrinath Avalanche: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे। इसमें सात लोगों की जान चली गई। और पढ़ें

02:03 PM, 02-Mar-2025

Holi 2025: उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा, SOP जारी, लगेगा भारी जुर्माना, छह साल की होगी जेल

बॉर्डर पर सख्त पहरा है। साथ ही ऑनस्पॉट टेस्ट सैंपल लिए जा रहे हैं। विजिलेंस सेल और सर्विलांस के जरिए सख्त मॉनिटरिंग शुरू की गई है।  और पढ़ें

01:04 PM, 02-Mar-2025

Chamoli Avalanche: जिंदगी की जद्दोजहद के 52 घंटे...हेलीकॉप्टर और थर्मल कैमरों से हो रही लापता श्रमिकों की तलाश

Chamoli Avalanche: माणा पास पर हुए हिमस्खलन के दौरान 54 मजदूर बर्फ में फंस गए थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। छह की मौत हो चुकी है। दो की तलाश की जा रही है। और पढ़ें

11:29 AM, 02-Mar-2025

Chamoli News: बीआरओ ने 11 फीट के हिमखंड को काटकर बदरीनाथ हाईवे खोला, अब माणा रवाना होंगी टीमें

विपरीत परिस्थितियों में हिमखंड और बर्फ को काटकर बीआरओ की मशीनें बदरीनाथ हाईवे के सुचारु करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंच गई हैं। और पढ़ें

11:21 AM, 02-Mar-2025

Uttarakhand: मंत्री जोशी की घोषणा...उपनल कर्मचारियों की मौत पर अब 1.50 लाख रुपये देगा पूर्व सैनिक कल्याण निगम

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, पूर्व सैनिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए गठित उपनल ने न केवल पूर्व सैनिकों, बल्कि वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में अहम योगदान दिया है। और पढ़ें

10:41 AM, 02-Mar-2025

Chamoli Avalanche: मोर्चे पर डटे सीएम धामी...आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली बचाव कार्यों की जानकारी

Chamoli Avalanche: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास हिमस्खलन होने से वहां 54 मजदूर फंस गए थे। अभी भी चार श्रमिक लापता हैं।  और पढ़ें

10:36 AM, 02-Mar-2025

Chamoli Avalanche: 'हम सो रहे थे, अचानक कंपन हुआ और कंटेनर खिसकने लगे'; बर्फीले जलजले से बचे अनिल की आपबीती

सेना अस्पताल में भर्ती श्रमिक अनिल ने आपबीती बयां की है। अनिल ने बताया कि अत्यधिक ठंड के चलते वे इन दिनों सुबह नौ बजे उठ रहे थे। शुक्रवार सुबह छह बजे भूमि में तेज कंपन महसूस हुई और हमारे कंटेनर नीचे की ओर तेजी से खिसकने लगे।  और पढ़ें

08:57 AM, 02-Mar-2025

Badrinath: हिमस्खलन के डर से जहां नहीं बजता है शंख, वहां चल रहे हथौड़े...माणा हादसे पर वैज्ञानिकों की चिंता

Badrinath Dham: वैज्ञानिकों का मानना है कि माणा घाटी बेहद संवेदनशील है। मौजूदा समय में बदरीनाथ मास्टर प्लान के साथ ही सड़कों के निर्माण में हथौड़े से लेकर जेसीबी तक गरज रही है। और पढ़ें

08:45 AM, 02-Mar-2025

Chamoli: हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने थे मजदूरों के आवास, पहले भी आ चुके बर्फीले तूफान, अब छह की गई जान

Chamoli Avalanche News: माणा गांव से करीब तीन किमी आगे माणा पास में सुबह छह बजे हिमस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में वहां पर निवास कर रहे 55 श्रमिक आ गए। सेना और आईटीबीपी ने दो दिन से यहां रेस्क्यू अभियान चलाकर अधिकांश श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। और पढ़ें

07:44 AM, 02-Mar-2025

Chamoli Avalanche: हर तरफ बर्फ ही बर्फ... दिन ढलने के साथ पसर गई मायूसी, अभी बाकी है आस; तस्वीरें

माणा के पास हिमस्खलन क्षेत्र में दूसरे दिन शनिवार को पांच लापता मजदूर नहीं मिल पाए। शनिवार को 17 मजूदरों को निकाला गया। जबकि 33 लोगों को शुक्रवार को सुरक्षित निकाल लिया गया था। चार मजदूरों की मौत हो गई है।  और पढ़ें

01:33 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: 97 विद्यालयों को 15 मार्च तक मिलेंगे कुर्सी-मेज साैंदर्यीकरण

विकासनगर और सहसपुर ब्लॉक के 97 सरकारी विद्यालयों को जल्द कुर्सी-मेज उपलब्ध होने जा रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश के बाद दोनों ब्लाकों में कुर्सी-मेज पहुंचने लगे हैं। और पढ़ें

01:32 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: छात्रसंघ अध्यक्ष, समर्थक और ढाबा कर्मचारी भिड़े

सहसपुर थाना क्षेत्र के दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे में वाहन खड़े करने को लेकर डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष, समर्थक और ढाबे के कर्मचारी भिड़ गए। और पढ़ें

01:31 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: कार और विक्रम की टक्कर, आठ घायल, दो गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के जलालिया के पास एक विक्रम और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। और पढ़ें

01:30 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: मलबा आने से नौ घंटे बंद रहा कालसी-चकराता मोटरमार्ग, सैकड़ों वाहन फंसे

भूस्खलन के मामले में अति संवेदनशील जजरेड के पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण कालसी-चकराता मोटरमार्ग नौ घंटे तक बंद रहा। सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए। और पढ़ें

01:30 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: विकासनगर में बिना पंजीकरण संचालित चार मदरसे और एक मस्जिद सील

विकासनगर में अवैध मदरसों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे चार मदरसों को सील किया गया। और पढ़ें

01:29 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: सीएमएस अगले सप्ताह होंगे रिलीव, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ले रहे वीआरएस

उप जिला अस्पताल विकासनगर के सीएमएस डॉ. विजय सिंह का तबादला संयुक्त अस्पताल कोटद्वार में सीएमएस पद पर हो गया है। उन्हें अगले सप्ताह रिलीव कर दिया जाएगा। और पढ़ें

01:26 AM, 02-Mar-2025

Dehradun News: बोर्ड बैठक में पालिका का स्थाई कार्यालय बनाने समेत 40 प्रस्ताव पारित

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा के बाद 40 प्रस्ताव पारित किए गए। और पढ़ें

12:49 AM, 02-Mar-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

कनखल थाना क्षेत्र में पिछले महीने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें