फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 25 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 25-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 25-Feb-2025

Uttarakhand: नई आवास नीति लागू...दुर्बल के साथ अब मध्यम वर्ग को भी मिलेगा अपना आशियाना, ये हैं नए प्रावधान

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम और अपर आवास आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का व उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की टीम ने आवास नीति तैयार की है, जिसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। और पढ़ें

10:30 PM, 25-Feb-2025

Uttarakhand: बैठक में शामिल होने सचिवालय पहुंचे इंजीनियर की हार्टअटैक से मौत, लोनिवि में थी तैनाती

प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता लोनिवि मुख्यालय में तैनात थे, शाम को सचिवालय में एक बैठक में पहुंचे थे। गुप्ता करीब पौने चार बजे लोनिवि सचिव के कक्ष के पास ही अचानक गिर पड़े। और पढ़ें

10:13 PM, 25-Feb-2025

Rudraprayag: खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला, आखिरी सांस तक जबड़े से नहीं छोड़ा

Rudraprayag News: सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा। और पढ़ें

विज्ञापन
09:31 PM, 25-Feb-2025

Chardham Yatra 2025: स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द जारी होगी SOP, जीरो डेथ की बन रही रणनीति

यात्रा के दौरान 200 डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को रोटेशन के आधार पर तैनात किया जाएगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधित ट्रेनिंग राजकीय मेडिकल कॉलेज दून व श्रीनगर में दी जाएगी। और पढ़ें

09:13 PM, 25-Feb-2025

Uttarakhand: गैरसैंण को मिला अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अप्रैल से होगा संचालन

Uttarakhand News: अंतराष्ट्रीय अध्ययन, शोध संस्थान के कार्य शुरू होने पर संसदीय क्षेत्र में शोध करने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा। साथ ही युवा पीढ़ी को देश विदेश की सरकारों, नीतियों और अन्य विषयों पर शोध करने का अवसर मिलेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
07:46 PM, 25-Feb-2025

Dehradun: श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड...हत्यारोपी दंपती पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, पढ़ें पूरा मामला

Dehradun News: गत सात फरवरी को पीठावाला, चंद्रबनी की रहने वाली निधि राठौर ने अपने पिता श्यामलाल गुरुजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह मोटरसाइकिल से घर से किसी काम के लिए निकले थे। और पढ़ें

07:26 PM, 25-Feb-2025

Dehradun Bar Association: नतीजे जारी...अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल का कब्जा, सचिव बने राजबीर बिष्ट

Dehradun Bar Association Election 2025 Results: सोमवार को कुल 11 पदों के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 3385 मतों में से 2765 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। आज नतीजे जारी हुए। और पढ़ें

07:02 PM, 25-Feb-2025

VIDEO : देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव...सचिव पद पर राजवीर सिंह बिष्ट ने मारी बाजी, समर्थकों ने मनाया जश्न

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव...सचिव पद पर राजवीर सिंह बिष्ट ने मारी बाजी, समर्थकों ने मनाया जश्न और पढ़ें

07:01 PM, 25-Feb-2025

VIDEO : देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव...अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल ने मारी बाजी, समर्थकों ने मनाया जश्न

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव...अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल ने मारी बाजी, समर्थकों ने मनाया जश्न और पढ़ें

03:48 PM, 25-Feb-2025

VIDEO : यहां चार गांवों के लोगों को 17 साल बाद मिलेगी गढ्ढों से मुक्ति

यहां चार गांवों के लोगों को 17 साल बाद मिलेगी गढ्ढों से मुक्ति और पढ़ें

03:25 PM, 25-Feb-2025

Dehradun: पूर्व राष्ट्रपति ने छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित, कहा- अच्छे नागरिक बनें युवा

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थानों को आगे बढ़कर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कॉलेज के अध्यक्ष सुनील कुमार को एक गतिशील पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में पहल करने के लिए बधाई दी।
  और पढ़ें

02:14 PM, 25-Feb-2025

Uttarkashi: पर्यटन के रूप में जादुंग गांव को मिलेगी पहचान, भारत-चीन युद्ध के बाद से था वीरान पड़ा

भारत-चीन युद्ध के बाद से उत्तरकाशी जिले का सीमांत गांव वीरान था। शीतकाल में रुके हुए निर्माण कार्य अप्रैल व मई में फिर से शुरु होंगे।

और पढ़ें

01:21 PM, 25-Feb-2025

Uttarakhand News: रोडवेज की सभी बसों में लगेंगे जीपीएस व कैमरे, एक ही कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा ट्रैक

 एमडी रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। और पढ़ें

01:12 PM, 25-Feb-2025

Uttarakhand: सहकारिता चुनाव...डॉयरेक्टर के लिए मतदान, सभापति चुनाव टला, 27 को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

हाईकोर्ट के अगले आदेश के बाद ही निर्वाचन प्रक्रिया को लकेर कोई स्थिति स्पष्ट होगी। सोमवार को हाईकोर्ट ने पुरानी नियमावली से चुनाव कराने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। और पढ़ें

01:06 PM, 25-Feb-2025

उत्तराखंड: 24 गेम चेंजर योजनाओं से प्रदेश को उत्कृष्ट बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का प्लान

शीतकालीन चारधाम यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्मी हस्तियों, प्रतिष्ठित खिलाड़ियों व विभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त महानुभावों से संपर्क कर उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इनकी सेवाएं भी ली जा सकती हैं। और पढ़ें

12:59 PM, 25-Feb-2025

VIDEO : अमर उजाला की ओर से अपराजिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अमर उजाला की ओर से अपराजिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन और पढ़ें

12:54 PM, 25-Feb-2025

Kotdwar News: मेले का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दुगड्डा पहुंचे सीएम धामी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  और पढ़ें

10:45 AM, 25-Feb-2025

Uttarakhand Weather: आज दून समेत चार जिलों में बारिश के आसार, जानें अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फरवरी के आखिरी दिनों तक मौसम खराब होने की संभावना है। बारिश के साथ पर्वतीय जिलों में बर्फबारी होने के आसार हैं। और पढ़ें

10:44 AM, 25-Feb-2025

UCC Uttarakhand: यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

 UCC Uttarakhand updates in Hindi: यूसीसी पोर्टल पर निर्बाध पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य सचिव ने निदेशक आईटीडीए को निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

10:42 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: कैग रिपोर्ट में कैंपा में गड़बड़ियों का खुलासा, वन महकमा खामियों के परीक्षण में जुटा

कैंपा की राशि से फ्रिज, कूलर, आई फोन खरीदने का जिक्र किया गया है, इसके अलावा क्षतिपूरक वनीकरण के लिए मिली भूमि में कम पौघरोपण कर अधिक दिखाए जाने, रखरखाव में गड़बड़ी से लेकर अनाधिकृत तौर पर वन भूमि के हस्तांतरित करने की बात कही गई है।
  और पढ़ें

10:37 AM, 25-Feb-2025

Uttarakhand: राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी, प्रदेश के इन चार जिलों में हैं संपत्ति

शासन राज्य में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और मैपिंग कराने की तैयारी कर रहा है। वक्फ की संपत्तियों का एकीकृत यूपी के समय डिटेल एकत्र की गई थी, उसके बाद से सर्वे नहीं हुआ है। और पढ़ें

09:35 AM, 25-Feb-2025

Uttarakhand: खानपान और सैर सपाटे में कम खर्चीले हैं उत्तराखंड के लोग, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा

खानपान और सैर सपाटे के मामले में उत्तराखंड 18 राज्यों से पीछे है। वहीं छत्तीसगढ़ और झारखंड हमसे भी पीछे है। और पढ़ें

01:52 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: मार्ग बने तो सफर होगा 50 किमी कम

क्षेत्र के चकराता-मुंडली-डांगूठा-पटीयूड मोटरमार्ग के निर्माण की कवायद ठंडे बस्ते में है। मार्ग के निर्माण में बाधा बने वन क्षेत्र के चलते इसके प्रस्तावों पर अमल नहीं हो रहा है। और पढ़ें

01:51 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: त्यूणी में हेलीपैड और खेल मैदान का होगा जीर्णोद्धार

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के सीमांत क्षेत्र में हेलीपैड और खेल मैदान की दुर्दशा देख कड़ी नाराजगी जताई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए। और पढ़ें

01:49 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: वन गुर्जरों के नाम हुई जमीनों की जांच की मांग

रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने हनोल में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में निवास कर रहे वन गुर्जरों के नाम दर्ज हुई जमीनों की जांच की मांग की। और पढ़ें

01:49 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: टूट रहा भोजन माताओं के सब्र का बांध, आंदोलन की बनेगी रणनीति

क्षेत्र के ग्राम तिपरपुर स्थित पंचायती मंदिर में आयोजित भोजन माता संगठन की बैठक में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। और पढ़ें

01:48 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: त्यूणी को मिलेगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन, माह में दो बार होगी जांच

जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र्र त्यूणी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्साधिकारी से समस्याएं पूछीं। सुविधाओं की कमी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को सुधार के निर्देश दिए। और पढ़ें

01:46 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: युवती को भगा ले गया दो बच्चों का पिता

हरियाणा निवासी दो बच्चों का पिता कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को भगाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

01:46 AM, 25-Feb-2025

Dehradun News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सहसपुर थाना क्षेत्र में देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जस्सोवाला पुल के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर एक महिला भी सवार थी। और पढ़ें

01:30 AM, 25-Feb-2025

Chardham Yatra: महाशिवरात्रि पर कल तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।   और पढ़ें

12:43 AM, 25-Feb-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 25 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

नैनीताल हाईकोर्ट ने एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार को सहकारिता समितियों के चुनाव पुरानी नियमावली के अनुसार ही कराने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें