फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 23-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:36 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand: मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से मचा बवाल, प्रदेश पार्टी कार्यालय तलब, महेंद्र भट्ट ने दी नसीहत

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय ने अग्रवाल को तलब किया है। मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है।  और पढ़ें

07:30 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand: महासू महाराज का आदेश हुआ और मैं चला आया...सीएम धामी ने देवता के दर्शन कर किया जनसभा को संबोधित

सीएम धामी ने कहा कि मुखवा हर्षिल में 27 को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सोचा था कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभा करने से पहले वह महासू देवता के दर्शन जरूर करेंगे। और पढ़ें

07:01 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand: यूसीसी में विवाह पंजीकरण का निवास प्रमाण से कोई संबंध नहीं, गृह विभाग ने इन तथ्यों पर रखी बात

कई तरह की भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कहा जा रहा है कि बाहरी लोगों को यहां पंजीकरण कराने से राज्य का निवास प्रमाणपत्र मिल जाएगा। जबकि, गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी में निवास प्रमाणपत्र का कोई प्रावधान नहीं है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:54 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand News: राष्ट्रीय खेलों में ताकत झोंकने वाले 272 कोचों को झटका, इसी माह खत्म हो रहा है कांट्रेक्ट

देवभूमि को खेलभूमि बनाने की योजना शुरुआत में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है। इन सभी कोचों का कॉन्ट्रैक्ट नए बजट के अनुसार 28 फरवरी के बाद रिन्यू किया जाना था। और पढ़ें

05:33 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand: विधानसभा बजट सत्र...तय समय से अधिक चला, खर्चा भी हुआ, चर्चा भी हुई मगर छाप नहीं छोड़ पाया सत्र

विपक्ष सत्र की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर सरकार पर दबाव बनाता रहा। लेकिन फिर सरकार ने सत्र की अवधि एक दिन बढ़ा दी। तीन दिन तक सत्र देर रात तक चलाया गया तो जाहिर है कि सरकार के पास इतना काम था, जिसके लिए कुछ और दिन तय हो सकते थे। और पढ़ें

विज्ञापन
03:29 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में छह हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की होगी भर्ती, आउटसोर्स होगा माध्यम

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी के 1544 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम आ चुका है। इनकी काउंसलिंग भी हो चुकी हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्तिपत्र दिए जांएगे। और पढ़ें

01:51 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand News: लोकायुक्त के चयन के लिए समिति का किया जाएगा गठन, मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त पद पर चयन को लेकर बैठक हुई। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए।  और पढ़ें

01:36 PM, 23-Feb-2025

Uttarakhand: हरियाली के लिए मिला बजट, खरीदे आईफोन, लैपटॉप, फ्रिज-कूलर...कैग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्य

कैग ने राज्य में वर्ष 2019-20 से 2021-23 के दौरान कैंपा के तहत हुए कार्याें का मूल्यांकन किया है। इसमें कई अनियमितताओं की बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रभाग स्तर से 13.86 करोड़ की धनराशि मनमाने तरीके से अस्वीकार्य कामों में खर्च किए गए। और पढ़ें

01:13 PM, 23-Feb-2025

Haridwar: स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे सीएम धामी, पीएम के मन की बात कार्यक्रम को देखा साथ

राज्य में भू कानून और 38 वें गेम की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु से आशीर्वाद लिया। वहीं प्रधानमंत्री ने मन की बात में उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन को लेकर बधाई दी । और पढ़ें

01:21 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: पुलिस हिरासत में एक भाई ने काटा गला दूसरे ने काटी कलाई

कोतवाली क्षेत्र की बाजार चौकी में चोरी के आरोपी दो भाइयों में एक ने ब्लेड से अपना गला और दूसरे ने कलाई काट ली। दोनों को लहूलुहान देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। और पढ़ें

01:21 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: चारधाम यात्रा के लिए हरबर्टपुर बस अड्डे से भी हो यात्रियों का पंजीकरण

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हरबर्टपुर बस अड्डे को चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के पंजीकरण केंद्र के रूप में उपयोग करने की मांग विधानसभा में उठाई है। और पढ़ें

01:18 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: फर्जी बीमा कर रुपये हड़पने पर सीएससी संचालक पर केस

त्यूणी थाना पुलिस ने एक किसान का फर्जी कृषि बीमा कर 1,68,900 रुपये हड़पने के मामले में सीएससी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

01:18 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: पलायन रोकने के लिए गांवों में सुविधाएं व रोजगार बढ़ा रही सरकार

To stop migration, the government is increasing facilities and employment in villages और पढ़ें

01:15 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: साहिया में आबादी के पास दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। इससे लोगों में दहशत का वातावरण बना हुआ है। शनिवार को जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों को फिर गुलदार दिखाई दिया। और पढ़ें

01:15 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: मुख्यमंत्री आज त्यूणी में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (रविवार) त्यूणी के भ्रमण पर रहेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्यूणी में मुख्यमंत्री बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। और पढ़ें

01:12 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन, वित्त मंत्री का फूंका पुतला

राज्य आंदोलनकारियों ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा में दिए गए बयान पर नाराजगी जताते हुए शहीद सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

01:12 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: छरबा में 50 बीघा भूमि पर हुआ अवैध निर्माण ध्वस्त

एमडीडीए की टीम ने छरबा में 50 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। और पढ़ें

12:24 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। और पढ़ें

12:22 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: नगर निगम ने 12 अधिकारियों को बांटे 100 वार्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सभी 100 वार्डों को 12 अधिकारियों में बांटा गया है। और पढ़ें

12:21 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: बार एसोसिएशन की आम सभा में ध्वनिमत से पास हुआ बजट

एसोसिएशन करीब 43 लाख रुपये के मुनाफे में रही। इसी के साथ शनिवार शाम को कचहरी परिसर में चुनाव प्रचार थम गया। अब सोमवार को नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। और पढ़ें

12:19 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला

बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुई राष्ट्रीय कार्यशाला और पढ़ें

12:18 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: शेमराॅक हिल्स में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

शेमराॅक हिल्स स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डाॅ. गीता खन्ना ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। और पढ़ें

12:18 AM, 23-Feb-2025

भेड़ चाल नहीं, अपनी प्रतिभा को पहचान कर ही आगे बढ़ें : रतूड़ी

मुख्य अतिथि उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, प्रधानाचार्य रमेश अमलानाथन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। और पढ़ें

12:18 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: संपत्ति पर कब्जा और सामान चुराने का आरोप

दिल्ली निवासी एक महिला ने मसूरी के कैमल बैक रोड स्थित अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जा और सामान चुराने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

12:15 AM, 23-Feb-2025

Dehradun News: पहले दिन चला उत्तरकाशी के पंकज और दून की करिश्मा का जादू

दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य यूथ एथलेटिक्स अंडर-18 एथलेटिक्स मीट का शनिवार को शुभारंभ किया गया। और पढ़ें

12:14 AM, 23-Feb-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों ने बतौर मुख्य अतिथि किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें